फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pickup collided with bike on elevated road, painful death of two media persons

Noida News: एलिवेटेड रोड पर पिकअप ने मारी बाइक में टक्कर दो मीडियाकर्मी की दर्दनाक मौत

Mon, 12 Jun 2023 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pickup collided with bike on elevated road, painful death of two media persons
संशोधित
विज्ञापन

फोटो---
एलिवेटेड रोड पर पिकअप वाहन ने मारी बाइक में टक्कर, दो मीडियाकर्मी की मौत
- इस्कॉन मंदिर के पास सुबह साढ़े सात बजे हुआ हादसा, हादसे के बाद आठ मीटर तक वाहन ने घसीटा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-18 से सेक्टर-60 को जोड़ने वाली एलिवेटेड रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो मीडियाकर्मियों की मौत हो गई। दोनों की पहचान गाजियाबाद के अक्कूपुरी निवासी गौरव (38) और विजय नगर निवासी मनोज कुमार (45) के रूप में हुई है। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुए हादसे के वक्त दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। दोनों फिल्म सिटी स्थित एक न्यूज चैनल में नाइट शिफ्ट के बाद घर जा रहे थे। तभी इस्कॉन मंदिर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस के मुताबिक गौरव नोएडा न्यूज चैनल में लाइब्रेरी में कार्यरत थे जबकि मनोज इनपुट विभाग में थे। रविवार सुबह हादसे के बाद पिकअप वाहन दोनों मीडियाकर्मियों को सात-आठ मीटर तक घसीटता चला गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों व न्यूज चैनल को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के आरोपी पिकअप चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। पिकअप वाहन एक नामी दूध कंपनी से संबद्ध हैं। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बेटी के लिए रिश्ता तलाश रहा था मनोज
मनोज के सहकर्मी ने बताया कि वह बेटी की शादी करना चाहता था। शनिवार को ही वह उसके लिए लड़का देखने जाने वाला था। उस दिन नाइट ड्यूटी लग गई। इस वजह से वह नहीं जा सका। उसने दो दिन बाद का समय लिया था। हादसे के बाद दोनों घरों में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट से भी नहीं बची जान
दुर्घटना के समय बाइकसवार दोनों मीडियाकर्मी ने हेलमेट पहन रखे थे। टक्कर के बाद पिकअप वाहन दोनों को घसीटता चला गया। इस दौरान उनके हेलमेट में भी घिसकर टूटे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed