फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Photos of encroachment

Noida News: वेबसाइट पर दिखेगा अतिक्रमण व अवैध निर्माण के फोटो

Mon, 25 Aug 2025 09:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
Photos of encroachment
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की अधिग्रहित व अधिसूचित जमीन पर हुए अतिक्रमण व अवैध निर्माण अब नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी दिखेंगे।
विज्ञापन

प्राधिकरण के विशेषकार्यधिकारी महेंद्र प्रसाद ने सोमवार को इस मुद्दे पर सभी वर्क सर्कल के प्रभारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही इसको लेकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। आगे प्राधिकरण इन अवैध निर्माण व अतिक्रमण की फोटो वेबसाइट पर अपलोड करवाएगा। यही नहीं जीपीएस लोकेशन भी दर्ज करवाई जाएगी। प्राधिकरण का इस कार्रवाई के पीछे मकसद आम लोगों को अवैध संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में फंसने से बचाना है। सलारपुर खादर, सेक्टर-107, सेक्टर-49 बरौला समेत अन्य जगहों पर बिल्डर अवैध रूप से अपार्टमेंट बनाकर फ्लैट बेच रहे हैं। पूर्व में यहां की 31 बिल्डर कंपनी व उनके निर्माण स्थल को प्राधिकरण चिन्हित कर नाम सार्वजनिक कर चुका है। नोटिस भी चस्पा किए गए थे। अब इन निर्माण की फोटो भी सार्वजनिक होंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed