फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Persons sitting on dharna outside the company were thrashed, thrashed

कंपनी के बाहर धरने पर बैठे कर्मियों से धक्का-मुक्की, मारपीट

Sat, 30 Apr 2022 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Persons sitting on dharna outside the company were thrashed, thrashed
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीएल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में लंबे समय से चल रहा विवाद गंभीर रूप लेने की ओर बढ़ रहा है। कंपनी से दो कर्मचारियों को निकालने के विरोध में चल रहे धरने के दौरान शुक्रवार को कर्मचारियों से मारपीट और धक्का मुुक्की की गई। इसमें एक महिला कर्मी चोटिल हुई। आरोप है कि कुछ कर्मचारियों को काम करने जाने से रोकने पर कंपनी में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट व धक्का मुक्की की। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बाउंसरों के कर्मचारियों से मारपीट का वीडियो और सूचना वायरल हुआ। एसीपी पीपी सिंह ने बाउंसरों के मारपीट करने की बात से इनकार किया। बताया कि सुरक्षाकर्मियों व कर्मचारियों के बीच धक्का मुुक्की हुई है। किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, जबकि श्रमिक बाउंसर होने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बीएल इंटरनेशनल कंपनी में कपड़े बनाने का काम होता है। कुछ दिन पहले दो कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके विरोध में एक सप्ताह से कुछ कर्मचारी काम बंद कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को भी यहां धरना चल रहा था। इसी दौरान यहां कुछ कर्मचारी कंपनी के अंदर काम पर जाने लगे। धरना दे रहे कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों व कर्मचारियों के बीच धक्का मुक्की व मारपीट हुई। कुछ कर्मचारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया। सोशल मीडिया में काले रंग के कपड़े पहने सुरक्षाकर्मी या बाउंसर के धक्का-मुक्की करते हुए का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला और बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, श्रमिकों का आरोप है कि बाउंसरों से कर्मचारियों को पिटवाया गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले दर्ज हुआ था धमकी का केस
कर्मचारियों को निकालने के बाद कंपनी में कई दिन से विवाद चल रहा है। कुछ कर्मचारियों ने एक सप्ताह पहले दो महिलाओं समेत चार कर्मियों पर धमकी देने का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि चारों कर्मचारी कंपनी में काम करने से रोक रहे हैं और काम करने पर धमकी दे रहे हैं। इससे पहले पुलिस एक कर्मचारी पर शांति भंग करने की कार्रवाई भी कर चुकी है। इसके बाद कंपनी ने 10 और कर्मचारियों को निकाल दिया और 6 को निलंबित कर दिया था। इससे लोग और आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधन ने जिलाधिकारी से की मुलाकात
शुक्रवार को कंपनी प्रबंधन के कर्मचारियों ने जिलाधिकारी सुहास एलवाई से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 15 दिन से फैक्टरी में उत्पादन बंद है। कई कर्मचारी काम करना चाहते हैं। शुक्रवार को कर्मचारियों को काम करने से रोका गया, इसी दौरान विवाद हुआ। धरने पर बैठे कर्मचारी काम नहीं करने दे रहे हैं। जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया है। बताया गया है कि पुलिस और श्रमविभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

कंपनी के बाउंसरों ने श्रमिकों के साथ मारपीट की है और इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं। कंपनी प्रबंधन और बाउंसरों के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में शिकायत की गई है। श्रमिक अपना हक मांग रहे थे और अन्याय के खिलाफ लड़ रहे थे। उसी दौरान बाउंसरों ने मारपीट करनी शुरू कर दी।
-गंगेश्वर दत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष, सीटू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed