फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Person who provided bank accounts to fraudsters arrested.

Noida News: ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2026 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Person who provided bank accounts to fraudsters arrested.
नोएडा। साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह साइबर जालसाजों को 10 फीसदी कमीशन पर अपना बैंक खाता उपलब्ध कराता था। उसके कब्जे से पुलिस ने आईफोन-13 प्रो बरामद किया है।
विज्ञापन

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि मई 2025 में एक शख्स ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर शेयर बाजार में अधिक मुनाफे का लालच देने और फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश कराने के बहाने लाखों रुपये की ठगी की शिकायत की थी। इसके आधार पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सूरजपुर निवासी अमलेश प्रसाद(41) को गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया कि उसके खाते में अब तक साइबर ठगी के 1.78 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से जुड़े कुल 26 मुकदमे दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed