{"_id":"688e347bb6bc9858780f0d84","slug":"permit-issued-against-the-rules-roadways-is-suffering-losses-noida-news-c-1-gnd1002-3239338-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नियम के विरुद्ध जारी किया परमिट, रोडवेज को हो रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नियम के विरुद्ध जारी किया परमिट, रोडवेज को हो रहा नुकसान
विज्ञापन
नियम के विरुद्ध जारी किया परमिट, रोडवेज को हो रहा नुकसान
अलीगढ़ व मेरठ रूट पर दौड़ रहीं निजी बसें, संबंधित विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। परिवहन विभाग अपने ही बनाए नियम को भूल गया, जिसका खामियाजा रोडवेज को भुगतना पड़ रहा है। नियम के तहत रोडवेज डिपो के एक किलोमीटर के दायरे में निजी बसों का संचालन नहीं हो सकता। यही नहीं, एक स्थान पर जाने के लिए रूट भी रोडवेज डिपो के आस-पास से नहीं होना चाहिए।
ऐसा होने पर रोडवेज को राजस्व में घाटा होता है लेकिन यहां पर इसी नियम की धज्जियां सरेआम उड़ रही है। यहां पर बस डिपो से महज 100 मीटर की दूरी पर अलीगढ़ के लिए दो ऑपरेटर बस संचालित कर रहे हैं। इनके पास बाकायदा परमिट भी है जोकि परिवहन विभाग ने जारी किए हैं। साथ ही मेरठ रूट पर चलने वाली बसें भी नोएडा डिपो के सामने से होकर गुजरती हैं, ऐसे में यहां पर डिपो को नुकसान झेलना पड़ता है लेकिन परिवहन और ट्रैफिक विभाग इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
निजी बस संचालकों का दावा है कि उनके पास इसके लिए वैध परमिट है जोकि सिटी सेंटर से लेकर अन्य जगहों तक के लिए है। इस दावे के वाद परिवहन विभाग पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर नियम के तहत निजी बसों का संचालन नहीं हो सकता है तो इन बसों को यहां से परमिट कैसे मिल गया। बतादें कि नोएडा सेक्टर-35 स्थित रोडवेज डिपो से 188 सरकारी बसें संचालित होती हैं। इनके अलावा अन्य डिपो की बसें भी यहां से होकर गुजरती हैं। डिपो अधिकारियों का कहना है कि इन बसों के संचालन से डिपो को काफी नुकसान हो रहा है। संबंधित विभागों को शिकायत भी भेजी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नोएडा डिपो के एआरएम रोहिताश कुमार बताते हैं कि इन दोनों ही रूटों पर रोडवेज को भारी नुकसान हो रहा है। सेक्टर-37 ट्रांसपोर्ट प्वाइंट से बड़ी संख्या में बसों का संचालन होता है। यहां से कई बसें बिना परमिट के भी संचालित हो रही हैं।