फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Permission to open gym and yoga center

जिम और योग केंद्र खोलने की अनुमति

Mon, 14 Sep 2020 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Permission to open gym and yoga center
नई दिल्ली। पब और रेस्तरां के बाद अब राजधानी में जिम और योग केंद्र खुलेंगे। दिल्ली सरकार ने दोनों केंद्रों को खोलने की मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसकी एसओपी तैयार की जाएगी। दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि जब तक एसओपी तैयार नहीं होती, तब तक बंद रहेंगे। मुख्य सचिव ने जल्द ही केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार एसओपी बनाने का निर्देश दिया है। एसओपी बनने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क की आवश्यकता, सैनिटाइजेशन और क्षमता से कम लोगों की इजाजत के बाद दोनों केंद्रों को खोलने की अनुमति दे दी जाएगा। जिम खोलने के लिए भाजपा का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के उपराज्यपाल से मिला था, वहीं आम आदमी पार्टी से जुड़े संगठन भी लगातार दबाव बना रहे थे। उनका तर्क था कि किराया, बिजली बिल का बोझ बढ़ता जा रहा है। जिम नहीं खुले तो इस व्यवसाय से जुड़े हजारों लोग सड़क पर आ जाएंगे। यह भी तर्क दे रहे थे कि जब पब, क्लब और रेस्तरां खुल सकते है तो सेहत बनाने वाली जगह क्यों नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed