फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   permission saught for inquiry

जमीन घोटाले के आरोपियों से पूछताछ के लिए मांगी अनुमति

Fri, 22 Nov 2019 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
permission saught for inquiry
जमीन घोटाले के आरोपियों से पूछताछ के लिए मांगी अनुमति
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण जमीन खरीद घोटाले में नामजद आरोपी अफसरों से जांच व पूछताछ के लिए पुलिस ने शासन से अनुमति मांगी है। शासन से अनुमति के बाद इन आरोपियों से पूछताछ की जा सकेगी।

यमुना प्राधिकरण ने जमीन खरीद घोटाले में अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें 126 करोड़ का घोटाला सामने आया था। इस मामले में पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता जेल में हैं। इसके अलावा कई और अफसर मामले में नामजद हैं। नामजद अफसरों में प्राधिकरण में तैनात तत्कालीन एसीईओ सतीश कुमार, ओएसडी वीपी सिंह, प्रबंधक परियोजना अतुल कुमार, तहसीलदार अजीत परेश, तहसीलदार राजेश शुक्ल, तहसीलदार रणवीर सिंह, तहसीलदार सुरेश चंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार चमन सिंह, लेखपाल पंकज कुमार, एकाउंटेंट एमपी सिंह, प्रबंधक (प्लेसमेंट) लाजपत राय, एसएआर जैदी जीएम वित्त समेत 14 अधिकारी शामिल हैं। रणवीर सिंह को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। अब आरोपी अफसर कहीं और तैनात हैं या फिर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। शासन के अधीन कार्यरत होने के कारण इनसे पूछताछ से पहले शासन की अनुमति लेना अनिवार्य है। पुलिस की ओर से इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने शासन को पत्र भेजा है। शासन से इन अफसरों की जांच-पूछताछ के लिए अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद रणवीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed