फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People will answer CM's arrest by voting: Somnath

सीएम की गिरफ्तारी का जवाब जनता वोट से देगी : सोमनाथ

Sat, 04 May 2024 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
People will answer CM's arrest by voting: Somnath
पटेल नगर से जिला निर्वाचन कार्यालय तक निकाली रैली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली लोकसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने नामांकन से पहले पटेल नगर में आप कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव अलग है। दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी से गुस्से में है।
आज हर तरफ एक ही बात है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी का जनता वोट से जवाब देगी। इस बार का चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। 10 साल पुरानी भाजपा की सरकार ने देश को हर स्तर पर कमजोर करने का काम किया है। तीन बार के चुने हुए मुख्यमंत्री को बिना सबूत के गिरफ्तार कर लिया गया। हम अहिंसावादी और गांधीवादी लोग हैं। गांधीवादी अपनी बारी का इंतजार करता है। भाजपा वाले हिंसा का सहारा लेते हैं। इसके बाद सोमनाथ ने नामांकन से पहले घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पत्नी, दोनों बच्चे, मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय समेत विधायक व पार्षद के साथ रैली निकालते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। यहां गोपाल की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


देश में भाजपा के खिलाफ उठ रही आवाज : गोपाल राय
गोपाल राय ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के खिलाफ आवाज उठा रही है। दिल्ली में लोग दो प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। पहला, नई दिल्ली लोकसभा के लोगों ने भाजपा को वोट देकर 10 साल तक सांसद बनाया। यहां से जीत कर भाजपा की सांसद केंद्रीय मंत्री भी बनीं, लेकिन कुछ काम नहीं किया। दूसरा, केजरीवाल जनता के काम कर रहे थे, इन लोगों ने उन्हें भी जेल में डाल दिया। ऐसे में दिल्ली के लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article