फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People troubled by filth and disarray ahead of Durga Visarjan

Noida News: दुर्गा विसर्जन से पहले गंदगी और अव्यवस्थाओं से लोग परेशान

Mon, 19 Oct 2026 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
People troubled by filth and disarray ahead of Durga Visarjan
ग्रेटर नोएडा के दादरी ​स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज में श्री लव कुश धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा आय
- नाराज निवासी, बोले- क्या हर बार आंदोलन के बाद ही जागेगा प्राधिकरण
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 70 से अधिक सोसाइटियों में विराजमान मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था नहीं होने पर निवासियों ने सवाल खड़े किए हैं। निवासियों का आरोप है कि हर बार प्राधिकरण की ओर से उनकी धार्मिक भावनाओं से खेला जाता है। सेक्टर 12 स्थित तालाब में विसर्जन की व्यवस्था के बारे में बताया जा रहा है,लेकिन वहां गंदे पानी और जलकुंभी के बीच विसर्जन करना कैसे संभव होगा। जब प्राधिकरण के अधिकारियों को पता है कि 20 अक्तूबर को मां का विर्सजन किया जाना है, तो अब तक कोई व्यवस्था क्यों नहीं की गई। केवल विसर्जन से पहले तालाब पर स्ट्रीट लाइटें लगवाने की जानकारी दी है। निराला ग्रीनशायर के निवासी राकेश कुमार ने बताया कि गणपति विसर्जन के दौरान भी स्थिति संतोषजनक नहीं थी। इस बार भी समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई है। वहीं सुपरटेक इकोविलेज के निवासी समीर भारद्वाज और सुपरटेक इकोविलेज दो के निवासी मृत्युंजय झा ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्राधिकरण से विसर्जन स्थल की सफाई, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं पर स्पष्ट जानकारी मांगी है। निवासियों के अनुसार, प्राधिकरण की ओर से स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की जानकारी तो दी गई, लेकिन सफाई और स्वच्छता से जुड़े सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed