फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   people suffering due to sewer water in Nooh

सीवरेज लाइन के पानी ने बढ़ाई वार्डवासियों की परेशानी

Sat, 02 Nov 2019 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
people suffering due to sewer water in Nooh
नूंह। शहर के गोशाला रोड पर सीवर लाइन का पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में वार्ड के लोगों ने नगरपालिका प्रशासन को कई बार अवगत कराया है। लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है। जिससे लोगों में नगरपालिका प्रशासन के प्रति रोष है। वार्ड निवासी ताहिर एडवोकेट, हाजी जुबैर सहित अन्य लोगों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से गोशाला रोड पर सीवरेज का पानी बहार आ रहा है। जिससे शहर का मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दो रहा है। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड की समस्याओं पर पूर्व से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पानी के रोड पर आने से दुर्गंध हो रही है जिसने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह नगरपालिका के खिलाफ अपना रोष प्रकट करेंगे। उन्होंने बताया कि हाल में नवनिर्वाचित विधायक के आवास के लिए भी जाने का यह मुख्य मार्ग है। यहां पर सुबह से शाम तक लोगों की आवागमन लगा रहता है। दूसरी ओर यह मार्ग जिले के बिजली निगम कार्यालय की तरफ जाने का भी मुख्य मार्ग है। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड के पार्षद को अवगत कराने पर भी वे इस समस्या से जूझ रहे हैं। यह समस्या सीवरेज लाइन की समय पर सफाई नहीं की जाने की वजह से सामने आई है। अगर पूर्व से सीवरेज की सफाई की जाती तो निश्चित वह इस समस्या से नहीं जूझते।
विज्ञापन

----
इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। इस समस्या के बारे में अभी पता चला है। नगरपालिका प्रशासन शहर की हर समस्या को लेकर पूरी तरह से गंभीर है।
सीमा सिंगला, अध्यक्ष नगरपालिका नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed