{"_id":"623ccfe5fb656e0db7740686","slug":"people-stuck-in-five-km-jam-from-chilla-to-mahamaya-noida-news-noi63908456","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ला से महामाया तक पांच किमी जाम में जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ला से महामाया तक पांच किमी जाम में जूझे लोग
विज्ञापन
नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर लगा जाम। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। प्राधिकरण की ओर से व्यस्त समय में सड़क पर गेट का निर्माण कार्य कराए जाने के कारण बृहस्पतिवार सुबह चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक करीब पांच किलोमीटर लंबे जाम में लोग जूझते रहे। जाम का असर कालिंदी कुंज से लेकर एक्सप्रेसवे और जीआईपी तक नजर आया। सैकड़ों की संख्या में वाहन सड़क पर रेंगते रहे। इसके बाद डीसीपी ट्रैफिक सड़क पर उतरे और यातायात को व्यवस्थित कराया। डीसीपी ट्रैफिक ने गेट निर्माण के ठेकेदार से व्यस्त समय में निर्माण कार्य से बचने के लिए कहा।
पुलिस के अनुसार, महामाया फ्लाईओवर से कालिंदी कुंज जाने वाले रास्ते पर प्राधिकरण गेट का निर्माण करा रही है। इसके लिए वहां पर सुबह से लेकर शाम तक सड़क पर काम चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह के गेट बनाने वाली जगह पर कैंटर, रोलर से लेकर निर्माण सामग्रियां सड़क के किनारे पर थीं। इस कारण आधी लेन लगभग बंद थी। सुबह वाहनों के अधिक दबाव के कारण यहां जाम लगना शुरू हो गया और देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में जाम एक्सप्रेसवे से लेकर चिल्ला बॉर्डर तक पहुंच गया। जाम में फंसे लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो डालकर इसकी जानकारी दी। आरोप है कि इस बीच कोई भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर नजर नहीं आया।
वहीं, डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा का कहना है कि महामाया फ्लाई ओवर के पास नोएडा प्राधिकरण की तरफ से गेट का निर्माण किया जा रहा है। इससे लगे जाम के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। गेट निर्माण केे कारण मशीनें व अन्य सामग्री सड़क पर थी। यातायात पुलिस ने सभी सामग्री व मशीनों को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।
विज्ञापन
व्यस्त समय में काम नहीं करने के लिए कहा
डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा का कहना है कि गेट निर्माण करने वाले ठेकेदार से कहा गया है कि इस कार्य को पेशेवर तरीके से करें। सुबह व शाम को काम करने से बचें। रात में काम करें या दिन में जब वाहनों का दबाव कम हो। यह स्पष्ट कहा गया गया है कि किसी भी तरह से यातायात बाधित न हो। प्राधिकरण के साथ भी समन्वय बनाया जा रहा है।