फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People of two communities clashed with sticks when car and bike collided.

नोएडा में बवाल: आधी रात को जमकर चले लाठी-डंडे, तमंचा भी लहराया...16 पर FIR; पुलिस बल ने संभाला मोर्चा

Tue, 10 Oct 2023 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 10 Oct 2023 01:42 AM IST
सार

नोएडा में बीती रात कार और बाइक की टकराने पर दो समुदायों के लोगों में लाठी-डंडे चले। पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच-पांच लोगों को गिरफ्तार किया और तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया।

विज्ञापन
People of two communities clashed with sticks when car and bike collided.
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सलारपुर गांव में रविवार देर रात बाइक और कार के आपस में टकरा जाने के बाद दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। देखते ही देखते 40 से 50 लोग मौके पर पहुंच गए। मौक पर ही मारपीट शुरू हो गई। मारपी में घायल लोगों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। इधर मौके पर पहुंची सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। रविवार रात की घटना के बाद सोमवार को भी गांव में तनाव का माहौल बना रहा। जिसके मद्देनजर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन

रविवार रात पंकज कार से जा रहे थे। सलारपुर की गली में इंतजार की बाइक कार से भिड़ गई। जिसके बाद पंकज और इंतजार के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते इस मामले ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। झगड़े की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। बढ़ते विवाद और मारपीट से गांव में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक पक्ष के इंतजार,राशिद,वासिफ और रसीद समेत पांच जबकि दूसरे पक्ष से पंकज भाटी,तरुण भाटी और यश भाटी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

विज्ञापन

धारदार हथियार और तमंचा लहराने का भी आरोप
स्थानीय लोगों ने बताया कि मारपीट के दौरान दोनों पक्ष की ओर से धारदार हथियार और तमंचे लहराए गए। कुछ लोगों के पास चाकू और धारदार हथियार भी था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ हुई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। लोगों का कहना है कि पूर्व में भी दोनों पक्षों में पार्किंग सहित अन्य वजहों से कहासुनी और मारपीट हो चुकी है।

गांव में दो पक्षों में बाइक और कार टच होने पर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। केस दर्ज करने के साथ ही चोटिल लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इस मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और शांति व्यवस्था कायम है। - रजनीश वर्मा,एसीपी नोएडा प्रथम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed