{"_id":"689c9255f5b5bb770101e7b8","slug":"people-of-ecovillage-society-are-dissatisfied-noida-news-c-23-1-lko1064-71540-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नई मेंटेनेंस एजेंसी से इकोविलेज सोसाइटी के लोग असंतुष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नई मेंटेनेंस एजेंसी से इकोविलेज सोसाइटी के लोग असंतुष्ट
विज्ञापन
-आरोप, एजेंसी के पूर्व कार्यकाल में उठानी पड़ीं थी परेशानियां, बदलने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोविलेज एक सोसाइटी में नई मेंटेनेंस एजेंसी का विरोध शुरू हो गया है। निवासियों का आरोप है कि पहले भी वाईजी स्टेट एजेंसी सोसाइटी का काम देख चुकी है। उसके कार्यकाल में निवासियों को काफी परेशानी होती थी। अब फिर से वही समस्या शुरू हो जाएगी।
सोसाइटी में रहने वाले संजय शर्मा ने बताया कि परिसर में करीब सात हजार परिवार रह रहे हैं, लेकिन उनकी सुविधाओं के हिसाब से मेंटेनेंस एजेंसी का चयन नहीं किया गया है। लोगों ने रविवार को पानी की किल्लत से परेशान होकर सड़क जाम करते हुए प्रदर्शन किया था, जिसके बाद बिल्डर प्रबंधन द्वारा देर रात को एक मेल जारी किया गया। मेल में बताया गया कि उनके द्वारा वर्तमान में कार्य कर रही एजेंसी ग्रेविटी को हटा दिया गया है। नई एजेंसी वाईजी स्टेट को सोसाइटी के रखरखाव के लिए चयनित किया है। यह एजेंसी सोसाइटी में ग्रेविटी से पहले कार्य करती थी, जिसे लोग अधिक परेशान थे। अब दोबारा से इसी एजेंसी को रखा गया है, जोकि सरासर गलत है। निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस एजेंसी बदलने से पहले बैठक की जानी चाहिए थी। निवासियों के मत के अनुसार एजेंसी का चयन होना चाहिए था। चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द एजेंसी को नहीं बदला गया तो प्रदर्शन किया जाएगा।