{"_id":"63c7ee0af6834c4ee01ed453","slug":"people-of-builder-license-areas-are-getting-expensive-electricity-na-news-c-1-1-216357-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिल्डर लाइसेंस इलाकों के लोगों को महंगी मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिल्डर लाइसेंस इलाकों के लोगों को महंगी मिल रही बिजली
विज्ञापन
हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेश को भी नहीं मान रहे बिल्डर
परेशान लोगों ने अब उच्चाधिकारियों से लगाई हस्तक्षेप की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। विभिन्न सोसाइटियों के लोगों ने बिल्डरों द्वारा बिजली निगम की दर से ज्यादा बिल वसूले जाने की शिकायत की है। यह हाल तब है जब बिजली निगम ने बिल्डरों द्वारा उपभोक्ताओं से लिए जा रहे बिजली के बिल की पारदर्शिता के लिए यूनिफाइड बिलिंग सिस्टम एप बनाया है।
सिंगल प्वाइंट कनेक्शन वाली बिल्डर लाइसेंस सोसाइटियों के लिए समय-समय पर निगम दिशा निर्देश जारी करता रहा है। निगम के उपभोक्ता फोरम और एचईआरसी ने भी कई बार इसको लेकर आदेश जारी किए हैं बावजूद इसको लोग बिल्डरों की मनमानी झेलने पर विवश हैं। सेक्टर-104 एटीएस ट्रायंफ निवासी नवदीप सिंह बताते हैं कि फिलहाल 13 सोसाइटियों के लोगों ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है। बिल्डरों द्वारा बिजली निगम के टैरिफ से ज्यादा बिल लेने की एक वजह यह भी है कि अस्थायी कनेक्शन होने के कारण बिल्डरों को ही बिजली निगम को बिजली की ज्यादा दर देनी पड़ती है। बिल्डर उसे निवासियों पर डाल देते हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं जब एक ही सोसाइटी में जब कनेक्शन स्थायी हो गए हैं तो निवासियों के बिल भी काफी कम हो गए हैं।
बिजली निगम का निर्देश है कि बिल्डर बिजली निगम के टैरिफ से ज्यादा दर लोगों से नहीं ले सकते हैं। कई सोसाइटियों में फ्लैट रेट किया गया है, जबकि बिजली निगम की दरों में कम बिजली खर्च करने पर बिल की दरें कम होती है। अगर स्थायी कनेक्शन हो जाए तो लोगों के बिल आधे रह जाएंगे। इस संबंध में एटीएस ट्रायंफ की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष श्वेता सलूजा ने बिजली निगम के प्रबंध निदेशक को यूनिफाइड बिलिंग सिस्टम काे लागू किए जाने का हवाला देते हुए बिल्डर द्वारा ज्यादा बिल लिए जाने की शिकायत की है।
विज्ञापन
एटीएस ट्रायंफ के अलावा एटीएस ककून, अर्बन होम्स पिरामिड-1, 2, एंबीयंस लगून, नाइनेक्स आरएमजी, सेक्टर-77 स्थित विंटर हिल्स, रहेजा वेदांता, आरओएफ अलायाज, कैलेडियम और पीवोटल दीवान के लोगों ने बिजली निगम की दरों से ज्यादा दर बिल लिए जाने की शिकायत की है।