फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   people met sp

आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी से मिले ग्रामीण

Sat, 03 Aug 2019 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
people met sp
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर एसपी से मिले ग्रामीण
विज्ञापन

नगीना। भादस गांव के लोगों ने शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। लोगों ने आरोप लगाया कि जानबूझकर पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। गांव भादस के शिकायतकर्ता हमीद ने बताया कि 6 जून को मेरे बेटे शब्बीर पर दर्जनों लोगों ने जानलेवा हमला किया था जिसमें उसके सिर पर गहरी चोट आई थी। नगीना पुलिस थाने में 11 लोगों को आरोपी बनाया था अभी तक एक की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। न ही पुलिस गांव में उन्हें पकड़ने जाती है। उलटे हमें धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने अपनी जान को भी खतरा बताया। वहीं घायल शब्बीर ने बताया कि अभी वह ठीक भी नहीं हुआ है और आरोपी उस पर फिर से हमला करने की धमकी देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय भादस गांव के एक नेता के इशारे पर पुलिस काम कर रही है। बीते 6 जून को दर्ज हुए मुकदमे को 2 महीने हो गए। एसपी संगीता कालिया ने डीएसपी फिरोजपुर झिरका को आदेश दिया कि वे मामले में कठोर कार्रवाई करें। दूसरी तरफ डीएसपी सुनील कादियान का कहना है कि मामले की फाइल देखी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिए हुए हैं उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed