फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People living in Spain, Dubai and the US will also be able to watch the Ramlila at Ravana's birthplace.

Noida News: अमेरिका, दुबई और स्पेन में रह रहे लोग भी देख सकेंगे रावण की जन्मस्थली वाली रामलीला

Fri, 19 Sep 2025 02:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
People living in Spain, Dubai and the US will also be able to watch the Ramlila at Ravana's birthplace.
यूट्यूब पर होगा लाइव प्रसारण, भूमि पूजन से समापन तक कलाकार नहीं खाते हैं लसहून-प्याज, संवाद खुद बोलते हैं
विज्ञापन



अंकुर त्रिपाठी
ग्रेटर नोएडा। रावण की जन्मस्थली बिसरख में होने वाली रामलीला सिर्फ यहां के लोग नहीं देखेंगे, स्पेन, दुबई और यूएस समेत अन्य देशों में भी देखा जा सकेगा। इस बार मंचन का प्रसारण यूट्यूब पर होगा। ग्रेनो वेस्ट में श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि 20 से अधिक देशों में लीला को लोग देखेंगे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों के बच्चे और परिवार के लोग विदेशों में रह रहे हैं। वे यहां हर साल लीला का मंचन देखते थे। वह अब विदेश में देश की संस्कृति का प्रचार-प्रसार भी करेंगे। इस बार गोल्डन महल की थीम रखी गई है।
22 सिंतबर से तीन अक्तूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। मंचन मुंबई के कलाकार करेंगे। पहली बार मंचन में बाल राम का किरदार तीन साल का बच्चा निभाते हुए दिखाई देगा। इसके साथ ही 25 साल के युवा लक्ष्मण, भरत, हनुमान का किरदार अदा करेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि कलाकार भूमि-पूजन से ही लहसून-प्याज खाना छोड़ देते हैं।
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट की 200 से अधिक सोसाइटियों के घरों में राम की रामलीला पहुंचाने का प्रयास समिति की ओर से किया जाएगा। मुंबई भार्गव कला मंच के डायरेक्टर शिवम भार्गव रामलीला मंचन को लीड करने के साथ ही रावण और दशरथ की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि लीला के मंचन की तैयारी तीन से चार महीने पहले शुरू कर दी जाती है। उन्होंने बताया कि सभी कलाकार दिन में अभ्यास करते हैं। हर के संवाद वे खुद बोलते हैं। उनका कहना है कि रावण की धरती पर रामलीला करने पर उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं। इस बार की रामलीला में रावण के परिवार का दर्द भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
फ्री वाई-फाई जोन बनाया जाएगा

मुंबई मंडली के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए फ्री वाई-फाई जोन बनाया जाएगा। - ज्ञानेश शर्मा,अध्यक्ष

रामलीला महोत्सव के साथ-साथ रावण दहन का कार्यक्रम भी गौड़ स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। - प्रशांत मिश्रा,मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed