{"_id":"62018387edc1206bba62de59","slug":"people-light-up-due-to-jam-on-elevated-road-noida-news-noi6310369111","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलिवेटेड रोड पर जाम से लोग हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलिवेटेड रोड पर जाम से लोग हलकान
विज्ञापन
नोएडा के एलिवेटेड रोड पर चल रहे सड़क निर्माण के कारण सेक्टर- 21-25 के पास बंद किया गया। इसके कारण जाम ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-18 से सेक्टर-60 जाने वाले एलिवेटेड रोड पर सड़क मरम्मत के कारण सेक्टर-31-25 पर बैरिकेडिंग करने से वाहनों के दबाव के कारण जाम लग गया। वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण एलिवेटेड और उसके नीचे वाली सड़क पर सुबह से शाम तक वाहन रेंगते रहे। काफी वाहन चालक तो रांग साइड जाकर वापस सेक्टर-18 पहुंचे ओर फिर दूसरे मार्गों से अपने गंतव्य तक पहुंचे। उधर, प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य के चलते सोमवार सुबह महामाया फ्लाईओवर पर भी जाम लग गया।
प्राधिकरण की ओर से एलिवेटेड रोड पर यूफ्लेक्स के सामने मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसलिए ऐलिवेटेड को सेक्टर-31-25 चौराहे से पहले बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया गया। सेक्टर-18 की ओर से आने वाले वाहनों को सेक्टर-31-25 लूप पर उतार दिया गया। रेड लाइट होने के कारण वहां पर वाहनों का रुकना होता है। ऊपर से आने वालों का दबाव हुआ तो सेक्टर-31-25 चौराहा जाम हो गया। इस कारण एलिवेटेड भी जाम हो गया और लोग काफी लंबे समय तक फंसने लगे।
इसके अलावा महामाया के पास प्राधिकरण की ओर से प्रवेश द्वारा बनाया जा रहा है। जहां पर काम चलने के कारण जाम की स्थिति बन गई। अधिकारियों ने बताया कि अभी एलिवेटेड रोड पर काम किया जाएगा। इस कारण दो से तीन दिन तक लोग परेशान हो सकते हैं। वहीं, यातायात पुलिस की ओर से जाम को दूर करने के लिए भी प्रयास किया गया।