Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People have started leaving pet dogs with NGOs

Noida: पालतू कुत्तों के लिए कड़े नियम लागू; एनजीओ के पास छोड़कर जाने लगे हैं लोग

Fri, 16 Sep 2022 01:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 16 Sep 2022 01:35 PM IST
सार

हाउस ऑफ द स्ट्रै एनिमल्स के संचालक संजय महापात्रा ने बताया कि उनके पास कई फोन आ रहे हैं। लोग चाहते हैं कि एनजीओ उनके कुत्ते की देखभाल करे। आलम यह है कि रात में उनकी डिस्पेंसरी के पास जर्मन शेफर्ड व पिटबुल आदि कुत्तों को लोग बांधकर जाने लगे हैं।

विज्ञापन
People have started leaving pet dogs with NGOs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

शहर की ज्यादातर आरडब्ल्यूए और अपार्टमेंट एसोसिएशन ने पालतू कुत्तों के लिए कड़े नियम लागू कर दिए हैं। कई सोसाइटी में पालतू कुत्तों को लिफ्ट में ले जाने व सार्वजनिक स्थानों पर घुमाने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही, मुंह पर जालीदार मास्क लगाना भी अनिवार्य किया है। इसके बाद से कई लोग पालतू कुत्तों की देखभाल के लिए एनजीओ आदि के पास छोड़कर जाने लगे हैं। 

विज्ञापन


हाउस ऑफ द स्ट्रै एनिमल्स के संचालक संजय महापात्रा ने बताया कि उनके पास कई फोन आ रहे हैं। लोग चाहते हैं कि एनजीओ उनके कुत्ते की देखभाल करे। आलम यह है कि रात में उनकी डिस्पेंसरी के पास जर्मन शेफर्ड व पिटबुल आदि कुत्तों को लोग बांधकर जाने लगे हैं। अब हम कुत्तों की देखभाल कर रहे हैं। एनजीओ ने काउंसलर की एक टीम बनाई है, जो फोन करने वाले लोगों को समझा रही है। काउंसिलिंग के कारण ज्यादातर लोग कुत्तों को फिर से रखने पर राजी हो गए हैं। कुत्ते अचानक खतरनाक नहीं हो जाते। उन्हें पालने वाले लोग खानपान व रहन सहन में कुछ न कुछ कमी कर देते हैं। इससे दिक्कत आती है। कुत्तों से एक बच्चे की तरह व्यवहार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed