फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People from all over the country will come to pay tribute to former MP Khurshid Ahmed

पूर्व सांसद खुर्शीद अहमद को श्रद्धांजलि देने आएंगे देश भर से लोग

Mon, 15 Feb 2021 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
People from all over the country will come to pay tribute to former MP Khurshid Ahmed
पूर्व सांसद खुर्शीद अहमद को श्रद्धांजलि देने आएंगे देश भर से लोग
विज्ञापन

नूंह। देश भर में अपनी प्रतिभा से विशेष पहचान बनाने वाले हरियाणा के दिग्गज नेता और उच्चतम न्यायालय के कामयाब अधिवक्ता रहे चौधरी खुर्शीद अहमद को 17 फरवरी को श्रद्धांजलि देने देश भर से हजारों लोगों के नूंह पहुंचने की संभावना है। कांग्रेस के आला नेता भी 17 फरवरी को नूंह में होंगे। मेवात से भी लगभग हजारों लोग पहुंच सकते हैं। नूंह में जिला कांग्रेस मुख्यालय पर उनकी वफात की पहली वर्षगांठ पर उन्हें याद किया जा रहा है। खुर्शीद अहमद 5 बार पंजाब हरियाणा से विधायक बने और एक बार लोक सभा के लिए भी चुने गए थे। हरियाणा प्रदेश में वे स्वास्थ्य, शिक्षा व वित्त मंत्री रहे और योजना आयोग हरियाणा के उप चेयरमैन भी बने। एक बार सरकार गिराने के पीछे भी उनकी बड़ी भूमिका रही है, जिसमें खुद उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव भी मिला, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। देश प्रदेश में कांग्रेस पार्टी संगठन में वे जिला से लेकर राष्ट्रीय पार्टी पद पर अलग-अलग जिम्मेदारियों पर रहे। फिलहाल उनकी राजनीति को उनके बड़े बेटे आफताब अहमद आगे बढ़ा रहे हैं, जो नूंह से वर्तमान विधायक हैं और हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के उप नेता भी। आफताब दूसरी बार विधायक बने हैं, पहली बार विधायक बनने के पश्चात वे सरकार के अंतिम एक साल में कैबिनेट मंत्री बने थे। उनके दूसरे पुत्र महताब अहमद भी प्रदेश की राजनीती में सक्रिय हैं, तीसरे पुत्र अंजुम अहमद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं तो बेटी रुकसाना अहमद ग्रहणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed