{"_id":"6910e1e3ebc9a8f9ea0ef606","slug":"people-face-the-problems-na-news-c-121-1-pbt1011-147692-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत न होने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत न होने के विरोध में किया प्रदर्शन
Mon, 10 Nov 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत न होने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग स्रोत: ग्रामीण
- फोटो : ramban news
पूरनपुर। बाढ़ के समय क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत न होने से नाराज गांव खिरकिया बरगदिया के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत 30 अक्तूबर तक होनी थी। सड़क की जल्द मरम्मत नहीं होने पर 12 नवंबर को गांव में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
शारदा नदी की बाढ़ के दौरान गांव चंदिया हजारा से खिरकिया बरगदिया जाने वाली सड़क जर्जर हो गई। इस सड़क से कई गांव के लोग आवागमन करते हैं। राहगीरों को आवागमन में असुविधा हो रही है। रविवार को गांव खिरकिया बरगदिया में एकत्र हुए लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इससे पहले उन लोगों ने 22 सितंबर को अधिशासी अभियंता को पत्र देकर सड़क मरम्मत की मांग की थी। प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता से मिला था। हर बार सड़क की मरम्मत शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। गन्ने का सीजन शुरू होने से किसानों को गांव ढक्काचांट और चंदिया हजारा में लगने वाले दो-दो गन्ना खरीद केंद्रों तक गन्ना लेकर पहुंचने में असुविधा होगी। प्रदर्शन करने वालों में विवेक सिंह चौहान, लल्लन सिंह, अलवीर, शिवशंकर लाल, राजकुमार, किशन लाल आदि शामिल रहे।