फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   darkness of neglect on the highway, stray animals making the journey dangerous

Pilibhit News: हाईवे पर अनदेखी का अंधेरा, सफर को खतरनाक बना रहे छुट्टा जानवर

Sun, 21 Sep 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 21 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
darkness of neglect on the highway, stray animals making the journey dangerous
पीलीभीत। रात के समय अगर पीलीभीत-बरेली और बरेली-हरिद्वार हाईवे से गुजर रहे हैं, तो संभलकर चलें। जहानाबाद बाईपास और बरेली-हरिद्वार हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइटें अफसरों की अनदेखी का शिकार हैं। दो सौ से अधिक लाइटें सिर्फ शोपीस बनी हैं। हाईवे पर जगह-जगह डेरा जमाए छुट्टा जानवर आपको दिक्कत दे सकते हैं। शुक्रवार रात 10 बजे पीलीभीत-बरेली हाईवे के जहानाबाद बाईपास और बरेली-हरिद्वार हाईवे की पड़ताल में सफर में सुविधा कम, जोखिम अधिक नजर आया।
विज्ञापन


हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटें बंद, हाईवे पर बैठा था जानवरों का झुंड
रात 9:55 बजे पीलीभीत-बरेली हाईवे से हरिद्वार हाईवे के जहानाबाद बाईपास पर हाईमास्ट और सभी स्ट्रीट लाइटें बंद थीं। करीब 10 जानवरों का झुंड बीच सड़क सेे लेकर डिवाइडर तक बैठा था। वाहन भी तेज गति से आ-जा रहे थे। इस स्थान पर खतरनाक मोड़ भी है। क्षमता से अधिक माल लेकर जा रहे ट्रक का आधा हिस्सा मोड़ के पास झुका नजर आया। जानवरों की वजह से कई बाइक सवार चोटिल होने से बचे।
विज्ञापन


जहानाबाद तक सभी स्ट्रीट लाईटेंं थीं बंद, कई जगह दिखे छुट्टा जानवर
शुक्रवार रात 10:05 बजे बरेली मार्ग से हरिद्वार हाईवे पर आगे बढ़नेे पर ओवरब्रिज पर भी अफसराें की अनदेखी का अंधेरा दिखा। पूरे रास्ते में अंधेरा था। स्ट्रीट लाइटें बंद थीं। दो किमी के दायरे में करीब 200 स्ट्रीट लाइटें लगी थीं। वाहनों की हेेडलाइट ही नजर आ रही थी। आगे बढ़ने पर जहानाबाद कस्बे तक कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खुद रोशनी की गुहार लगाती दिखी। करीब आठ किलोमीटर के सफर में 10 स्थानों पर छुट्टा जानवर सड़क के किनारे और सड़क पर नजर आए। रास्ते की हालत भी खस्ता नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय गुजरते हैं हजारों वाहन
रात के समय बरेली और हरिद्वार हाईवे पर छोटे-बड़े करीब दो हजार वाहन गुजरते हैं। इनमें उत्तराखंड जाने वाले ट्रक, डीसीएम और अन्य मालवाहक वाहनों की संख्या अधिक रहती है। स्ट्रीट लाइटें बंंद होने से सबसे अधिक जोखिम बाइक चालकाें को रहता है। बड़े वाहन की तेज राेशनी में बाइक चालक सड़क पर डेरा जमाए जानवरों को देेख नहीं पाते हैं और चोटिल हो जाते हैं।


स्ट्रीट लाइटें एनएचएआई को हैंडओवर हो चुकी हैं। इन्हें नियमित जलाए जाने को लेकर कहा जा चुका है। एनएच से कहकर व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। - मयंक गोस्वामी, एसडीएम अमरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed