फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People burning plastic and rubber in open

नियमों का उल्लंघन, खुले में जलाई जा रही प्लास्टिक और रबड़

Thu, 16 Jan 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
People burning plastic and rubber in open
नूंह। शहर में प्लास्टिक और रबड़ जलाने से प्रदूषण बढ़ रहा है। जगह-जगह पर कूड़ा जलाने का मुख्य कारण कूड़ा प्रबंधन के लिए किसी निश्चित स्थान का नहीं होना है। बृहस्पतिवार को शहर के अड़बर चौक पर दुकानदारों द्वारा रबड़ और प्लास्टिक जलाया गया। जागरूकता के अभाव में शहर के कई स्थानों पर खुलेआम एनजीटी के निर्देशों की अवहेलना की जाती है। इसी कारण शहर के लोगों ने जिला प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है। शहर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर न केवल लोगों के लिए परेशानी बन रहा है बल्कि नगरपालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल रहा है।
विज्ञापन

कूड़े के ढेर से बीमारियों का खतरा रहता है। लोगों का कहना है कि पूर्व में नगरपालिका ने शहर के विभिन्न स्थानों पर कूड़ा डालने के लिए बड़े कूड़ेदानों को रखा गया था। लेकिन यहां पर फिर भी सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। पूर्व पार्षद मकसूद अहमद, अख्तर चंदेनी, मनोज, प्रवीन पंडित, राजकुमार व हाजी जुबेर ने जिला प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है। इस बारे में नगरपालिका की अध्यक्ष सीमा सिंगला ने कहा कि जल्द ही प्रदूषण से निपटने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed