{"_id":"68d7e921291eb994f9042974","slug":"people-are-troubled-by-the-scorching-sun-and-rising-humidity-noida-news-c-24-1-gur1002-68388-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तेज धूप और बढ़ती उमस से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तेज धूप और बढ़ती उमस से लोग परेशान
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में इन दिनों मौसम में हल्का बदलाव देखा जा रहा है। दिनभर तेज धूप के साथ सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में बदलाव की संभावना जताई है। तेज धूप और बढ़ती उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दोपहर के समय चिपचिपाहट और थकावट महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने उमस भरे मौसम में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को दोपहर में धूप से बचने और खूब पानी पीने की सलाह दी है।
उधर, शहर की वायु गुणवत्ता में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को एक्यूआई 100 था, जो शनिवार को बढ़कर 118 हो गया। इससे हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी से नीचे गिर गई है। बढ़ती उमस और गिरती वायु गुणवत्ता ने लोगों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।