{"_id":"68c44cda0f1fd54ac70318a6","slug":"people-are-troubled-by-potholes-on-tappal-road-noida-news-c-23-1-lko1064-74942-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टप्पल रोड पर गड्ढों से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टप्पल रोड पर गड्ढों से लोग परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। जेवर के टप्पल रोड की हालत बेहद खराब है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और टूटे रास्तों के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को ज्यादा दिक्कत हो रही है।
लोगों का कहना है कि गड्ढों की वजह से रोजाना जाम लगता है। एंबुलेंस तक रास्ते में फंस जाती है, जिससे मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। गड्ढों में पानी भर जाने से हालात और बिगड़ जाते हैं। वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।