{"_id":"68190a360d6fc9ad140a1b4c","slug":"people-angry-with-the-attack-on-the-kiln-businessman-held-a-panchayat-na-news-c-27-1-bij1002-149180-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भट्ठा कारोबारी पर हमले से आक्रोशित लोगों ने की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भट्ठा कारोबारी पर हमले से आक्रोशित लोगों ने की पंचायत
Tue, 06 May 2025 12:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 06 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर में ईंट भट्टा व्यापारी पर हुए हमले के विरोध में पंचायत करते आक्रोशित हिंदूवादी लोग
चांदपुर। दो दिन पूर्व भट्ठा कारोबारी पर युवकों द्वारा किए हमले से आक्रोशित हिंदू संगठन के लोगों ने पंचायत कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पंचायत में लोगों ने नगर क्षेत्र में चल रहे चाय कैफे को बंद कराने की भी मांग की है।
शनिवार की रात गांव रुपपुर निवासी ईंट भट्ठा संचालक कपिल कुमार पर धनौरा मार्ग रेलवे क्रासिंग के पास युवकों ने हमला कर दिया था। सोमवार को आक्रोशित लोगाें ने नूरपुर मार्ग स्थित काॅलोनी में हिंदू सर्व समाज की पंचायत की। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। पंचायत में लोगों ने आरोप लगाया कि नूरपुर, हल्दौर, धनौरा, बास्टा मार्ग पर बिना परमिशन के चल रहे चाय कैफे पर एक समुदाय के अराजक तत्व बैठते हैं। जो रात के समय नशे की हालत में तेज गति से बाइक चलाते हैं। उन्होंने इन दुकानों को बंद करने की मांग की। उपजिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। पंचायत में कपिल चौधरी, अनिल पांडे, डॉ. भूपेंद्र तोमर, विकास गुप्ता रॉकी, अशोक कुमार नेताजी, राजेंद्र त्यागी, विरेंद्र सिंह, अनिल सिंह रहे।
नोटिस जारी किए जा रहे हैं : एसडीएम
उपजिलाधिकारी नितिन तेवतिया ने बताया कि पंचायत में चाय कैफे बंद कराने की मांग की थी। उसकी जांच की जा रही है। उसमें कोई कमी पाई गई तो उन्हें बंद करा दिए जाएगें। नोटिस जारी किए जा रहे हैं।