फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People afraid to moved on 5.5 km road

5.5 किलोमीटर का रास्ता, तीन पुलिस चौकी, फिर भी लगता डर

Wed, 08 Jan 2020 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
People afraid to moved on 5.5 km road
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के पर्थला गोलचक्कर से ग्रेनो वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर की दूरी 5.5 किलोमीटर है। इतनी दूरी में तीन पुलिस चौकी बनी हैं, लेकिन इसके बावजूद यह रास्ता सबसे खतरनाक है। ग्रेनो वेस्ट के लोगों को रात के समय इस रास्ते पर सफर करने में डर लगता है। मंगलवार रात गौड़ सिटी के 5 एवेन्यू निवासी युवक हत्या ने लोगों के डर और भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

किसान चौक से गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट और नोएडा के बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना होता है। इसे देखते हुए पर्थला गोलचक्कर से एक मूर्ति गोलचक्कर के बीच तीन पुलिस चौकी बनाई गईं। ताकि, लोग सुरक्षित घर पहुंच सकें, लेकिन पुलिस चौकियां होने के बावजूद भी 5.5 किलोमीटर का सफर लोगों की जान मुश्किल में डाल रहा है। लोगों का कहना है कि अब इस रास्ते का प्रयोग करने में डर लगने लगा है। पर्थला गोलचक्कर से किसान चौक और किसान चौक से एक मूर्ति गोल चक्कर का रास्ता सुनसान रहता है। रात के समय सड़क पर अंधेरा होने के कारण आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लोग इस रास्ते पर पहुंचने से पहले घर पर फोन कर सूचना दे देते हैं, ताकि अगर कोई घटना हो तो परिजनों को उनकी लोकेशन का पता रहे। सबसे अधिक खतरा पर्थला गोलचक्कर से हिंडन पुल के बीच और फिर एक मूर्ति गोलचक्कर के बीच रहता है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर घोषित किया ब्लैक डे
गौड़ सिटी के 5 एवेन्यू निवासी गौरव चंदेल की हत्या के बाद ग्रेनो वेस्ट के लोगों ने पुलिस के खिलाफ अपना गुस्सा निकला। सोशल मीडिया पर जमकर पुलिस की निंदा की। साथ ही इस दिन को पुलिस के खिलाफ ब्लैक डे घोषित कर दिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने कई माह पहले सभी गोलचक्कर पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का आश्वासन दिया था। करीब एक हजार सीसीटीवी कैमरा लगाने का दावा किया गया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई पुलिस चौकी बनाई गई। उसका भी कोई फायदा नहीं दिखा रहा है। पुलिस के साथ-साथ लोगों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी अपना गुस्सा निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्थला से एक मूर्ति गोलचक्कर तक का रास्ता असुरक्षित है। किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं है। सीसीटीवी कैमरे आदि की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। रात के समय पुलिस का होना भी नहीं होने के बराबर होता है।
- दिलीप शुक्ला, ग्रेनो वेस्ट निवासी
ग्रेनो वेस्ट में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। आए दिन घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस ठोस रणनीति बनाकर अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसा ही हाल रहा तो फिर यहां रहना मुश्किल होगा।

- संजय सिंह, ग्रेनो वेस्ट निवासी
पर्थला से एक मूर्ति गोलचक्कर के बीच पुलिस की गश्त बढ़नी चाहिए। इस रास्ते पर प्रकाश के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कोई व्यवस्था नहीं है। इन सभी कारण से यह रास्ता असुरक्षित साबित हो रहा है।
- लोकेश त्यागी, ग्रेनो वेस्ट निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed