{"_id":"64fcbe13d92f4887260025f4","slug":"penalty-imposed-on-firm-after-cleaning-supervisor-found-missing-in-sector-2-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-16851-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर 2 में सफाई सुपरवाइजर के नदारद मिलने पर फर्म पर लगाई पेनल्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर 2 में सफाई सुपरवाइजर के नदारद मिलने पर फर्म पर लगाई पेनल्टी
विज्ञापन
सफाई सुपरवाइजर मिला नदारद, फर्म पर जुर्माना
- प्राधिकरण के दो एसीईओ ने ग्रेनो वेस्ट में विकास कार्यों का लिया जायजा
- कूड़ा इधर-उधर फेंकने वाली सोसाइटियों पर कार्रवाई के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के निवासियों की शिकायत पर एसीईओ मेधा रूपम और अमनदीप डुली ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सेक्टर-2 में सफाई सुपरवाइजर नदारद मिला। एसीईओ ने संबंधित फर्म पर जुर्माना लगाया है। साथ ही इधर-उधर कूड़ा फेंकने वाली सोसाइटियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम ने वर्क सर्किल-3 के क्षेत्र के अंतर्गत सूरजपुर बिसरख मार्ग, टेकजोन-4 स्थित क्षेत्रीय कार्यालय, 45 मीटर चौड़ी रोड, सेक्टर-2, राइज पुलिस चौकी मार्ग, कच्ची सड़क मार्ग, दादरी-सूरजपुर मार्ग का भ्रमण किया। एसीईओ ने सिविल, उद्यान, जल, सीवर व स्वास्थ्य विभाग के जनहित के कार्यों को देखा। सेक्टर-2 के निवासियों से विकास कार्यों व समस्याओं पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सड़क पर कंस्ट्रक्शन मैटेरियल रखने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। स्टाफ नहीं मिलने पर मैसर्स बिमलराज आउटसोर्सिंग फर्म पर जुर्माना लगाया। उद्यान विभाग की सेंट्रल वर्ज को ठीक करने, ग्रीन बेल्ट में किए गए पौधारोपण की फेंसिंग कराने के भी निर्देश दिए। एसीईओ ने लखनावली स्थित बायो रेमिडिएशन प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कूड़े को इधर-उधर फेंकने पर पर नाराजगी जताई और जन स्वास्थ्य विभाग की टीम से बिल्डर सोसाइटियों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। वहीं, एसीईओ अमनदीप डुली ने टेकजोन 7 और मिलकलच्छी गांव का भ्रमण किया। एसीईओ ने आरसीसी ड्रेन का निर्माण करने और 80 मीटर रोड की कनेक्टिविटी के लिए जमीन अधिग्रहित करने के निर्देश दिए। ग्राम वैदपुरा और खोदना खुर्द में अवैध निर्माण पर नाराजगी जताते हुए एसीईओ ने तोड़ने के निर्देश दिए। सेक्टर-10 और 12 की क्षतिग्रस्त सड़कों को रिपेयर करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान प्रोजेक्ट विभाग के प्रभारी महाप्रबंधक व ओएसडी हिमांशु वर्मा, रजनीकांत पांडेय, जितेंद्र गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक गुरविंदर सिंह, उत्सव निरंजन, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल, मनोज चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।