फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Penalty for throwing garbage around

इधर-उधर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना

Sun, 02 Aug 2020 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Penalty for throwing garbage around
इधर-उधर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जगह-जगह कूड़ा फेंककर शहर में गंदगी फैलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नई पहल शुरू करने जा रहा है। कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा, वहीं उन्हें पकड़वाने वालों को इनाम देने की तैयारी है। कूड़ा फेंकने वालों को पकड़वाने के लिए लोग उनके फोटो खींचकर भेज सकेंगे। इस योजना को जल्द ही अंतिम रूप देकर लागू किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने कुछ दिन पहले शहर का निरीक्षण किया था। सफाई व्यवस्था में कोताही बरतने पर एक ठेकेदार पर जुर्माना भी लगाया था। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्राधिकरण इससे आम लोगों को जोड़ने की तैयारी कर रहा है। सीईओ ने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से योजना बनाने को कहा है। कूड़ा फेंकने वालों से जुर्माने के रूप में वसूली जाने वाली राशि से ही पकड़वाने वालों को इनाम देने की बात कही जा रही है। इससे प्राधिकरण पर खर्च का बोझ भी नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed