{"_id":"644695b6e74f84e5fa06ad59","slug":"peanuts-almonds-pearls-lockets-made-of-breath-traps-noida-news-c-340-1-del1011-11608-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हरियाणा के नूंह के ध्यानार्थ\nमूंगफली, बादाम, मोती, लॉकेट बने सांस के फांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हरियाणा के नूंह के ध्यानार्थ मूंगफली, बादाम, मोती, लॉकेट बने सांस के फांस
विज्ञापन
100 में से 10 बच्चे ही बेहतर उपचार के लिए पहुंच पाते हैं अस्पताल, समय पर उपचार न मिलने से हो सकती है मौत
हाल ही में नूंह के चार साल के बच्चे ने चप्पल में लगी सीटी निगल ली थी
100 केस आते हैं एम्स में हर साल इस तरह के
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मूंगफली, बादाम, मोती, लॉकेट, सेफ्टी पिन और हेयर क्लिप छोटे बच्चों की सांस की फांस बन रहे हैं। पांच साल तक के बच्चे अक्सर हाथ में आए सामान को तुरंत मुंह में डाल लेते हैं, जो उनके श्वास व खाने की नली में जाकर फंस जाता है। यदि तुरंत उपचार न मिले तो बच्चे की सांस रुकने से मौत भी हो सकती है। ऐसी घटनाओं में माता-पिता कुछ समझ नहीं पाते और समस्या जटिल हो जाती है। ऐसे मामलों में देखा गया है कि 100 में से करीब 10 बच्चे ही समय पर बेहतर उपचार के लिए अस्पताल पहुंच पाते हैं, जिन्हें सर्जरी व अन्य सुविधाएं देकर बचाया जा सकता है जबकि अन्य 90 फीसदी की समस्या बढ़ जाती है।
ऐसा ही एक केस अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक में रविवार को अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. प्रभुत गोयल के पास आया था। हरियाणा के नूंह जिले की पश्मिना के चार साल के बेटे ने चप्पल में लगी सीटी निगल ली थी। सूचना मिलने के बाद तुरंत एंडोस्कोपी सर्जरी करने का फैसला किया। साथ ही ओपन सर्जरी की भी तैयारी कर ली गई। बाल चिकित्सा सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. मीनू बाजपेयी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास सहित अन्य टीम ने बच्चे की एंडोस्कोपी सर्जरी की। इसमें बच्चे की श्वास नली में ऑक्सीजन की पाइप, लाइट, कैमरा और फेफड़े में फंसी सीटी को निकालने का औजार शामिल था। करीब 40 मिनट तक चली सर्जरी के बाद बच्चे की श्वास नली से सीटी को सुरक्षित निकाला जा सका।
डॉ. मीनू ने कहा कि एम्स में हर साल ऐसे 100 केस आते हैं, जिसमें बच्चों ने मूंगफली, बादाम, मोती, लॉकेट, सेफ्टी पिन या अन्य को निगला हुआ होता है। ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए माता-पिता को ज्यादा सतर्क होना होगा। पांच साल तक के बच्चों की आदत होती है कि वह हाथ में आने वाले कुछ भी सामान को मुंह में डाल लेते हैं जो उसके श्वास या खाने की नली में फंस जाता है। यह काफी खतरनाक है। इससे बच्चे की जान भी जा सकती है। ऐसी घटनाओं के बाद बच्चे के पास काफी कम समय होता है। उसे तुरंत अस्पताल लाना होता है, लेकिन अज्ञानता के कारण केवल 10 फीसदी बच्चे ही अस्पताल पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
सितंबर में आते हैं ज्यादा केस
मुंह में कुछ भी डालने के मामले सबसे ज्यादा सितंबर में आते हैं। डॉ. मीनू के अनुसार, इस दौरान अक्सर लोग मूंगफली का सेवन करते हैं और बच्चे उन्हीं के दाने निगल जाते हैं जो उसकी श्वास या खाने की नली में फंस जाता है, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो जाती हैं।
लड़के होते हैं ज्यादा नटखट
लड़कियों के मुकाबले लड़के ज्यादा नटखट होते हैं। एम्स में आने वाले ज्यादातर मामले में पीड़ित लड़के ही होते हैं। डॉक्टर की मानें तो ऐसा देखा गया है कि लड़कियां ज्यादा संवेदनशील होती हैं, जबकि लड़के मना करने के बाद भी वही काम करते हैं।
तीन गुना हो जाएगी मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक में ओटी
एम्स में शुरू हुए मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक में जल्द ही ऑपरेशन थियेटर की संख्या बढ़कर तीन गुना हो जाएगी। ब्लॉक की शुरुआत के दौरान यहां आठ ऑपरेशन थियेटर थे, जिनकी संख्या बढ़कर 12 हो चुकी है। वहीं जल्द ही इनकी संख्या को बढ़ाकर 36 किया जाएगा। ऑपरेशन थियेटर की संख्या बढ़ने के बाद ब्लॉक में होने वाली सर्जरी की संख्या तीन गुना होगी। साथ ही मरीजों की वेटिंग भी कम हो जाएगी।
जल्द मिलेगी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा
डॉ. मीनू बाजपेयी ने कहा कि ब्लॉक में जल्द ही रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू होगी। इसके माध्यम से यहां डॉक्टरों को रोबोटिक सर्जरी की ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही भविष्य में मरीजों की भी इससे सर्जरी हो सकेगी।