फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Patriotic songs resonated in the city today

Noida News: आज शहर में गूंजे का देश-भक्ति का तराना

Thu, 14 Aug 2025 09:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
Patriotic songs resonated in the city today
शिक्षण संस्थानों, दफ्तरों, सेक्टरों, सोसाइटियों और गांवों समेत अन्य जगहों पर कार्यक्रम होंगे
विज्ञापन


नोएडा/ग्रेटर नोएडा। आज का दिन आजादी के दीवानों को याद करने का है। गर्व से सीना चौड़ा करने और तिरंगे को फहराने का है। शहर में जगह-जगह देशभक्ति के तराने गूंजेंगे। 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर तिरंगे की रोशनी से नहा उठा। कई जगह कार्यक्रम भी हुए। आजादी के इस महापर्व पर शुक्रवार को भी शिक्षण संस्थानों, दफ्तरों, सेक्टरों, सोसाइटियों और गांवों समेत अन्य जगहों पर कार्यक्रम होंगे।
शहर में बृहस्पतिवार को जगह-जगह शहीदों को नमन किया गया। तिरंगा यात्राएं निकालगी गईं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और दीप जलाए गए। बाल भारती पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। बैंड प्रस्तुति भी दी गई। सेक्टर-44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली जिसमें भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे।ॉ चैलेंजर्स ग्रुप ने सेक्टर-22 स्थित चौड़ा रघुनाथपुर में कार्यक्रम किया। सलारपुर में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने तिरंगा सद्भावना पदयात्रा और प्रतिभा सम्मान समारोह किया। हजारों बच्चों व ग्रामीणों ने ऐतिहासिक झांकियों के साथ यात्रा में भाग लिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ और समापन पर विशाल भंडारा हुआ।
विज्ञापन



शहीदों को दी श्रद्धांजलि



सेक्टर-34 स्थित अरावली अपार्टमेंट में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और तिरंगा यात्रा निकाली गई। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने सेक्टर-51 होशियारपुर में तिरंगा यात्रा निकाली और दीप प्रज्वलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विभाजन विभीषिका दिवस पर ऑनलाइन गोष्ठी हुई



सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका दिवस पर ऑनलाइन गोष्ठी हुई। वरिष्ठ प्राध्यापकों ने विभाजन के दर्द को शब्दों में व्यक्त किया और डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से उस दौर के मार्मिक दृश्य प्रस्तुत किए।




प्रेरणा यात्रा शुरू



जय हो एक सामाजिक संस्था की ओर से 15 अगस्त को निकलने वाली ऐतिहासिक प्रेरणा यात्रा बुधवार से शुरू हो गई है। हुसैनीवाला में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के अधिकारियों ने शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव के रज धूली के कलश को संस्था के सदस्यों को सौंपा जिसके बाद संस्था के सदस्यों ने सतलुज नदी का जल भर कर भारत माता के जय घोष के साथ यात्रा को प्रारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed