फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Patients are not getting syrups in ayurvedic hospitals

Noida News: आयुर्वेदिक अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहे सीरप

Tue, 09 Sep 2025 01:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 09 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Patients are not getting syrups in ayurvedic hospitals
जिले के आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में इन दिनों बुखार और डायरिया से राहत देने वाले सीरप ही उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। हालांकि चिकित्सकों का दावा है कि सीरप के स्थान पर अन्य दवाएं देकर मरीजों का उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 25 आयुर्वेदिक व एक यूनानी अस्पताल है। शासन की ओर से पिछले दिनों इन चिकित्सालयों में चिकित्सकों की कमी को तो दूर कर दिया गया है, लेकिन दवाओं की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। आलम यह है कि इन दिनों बुखार, वायरल और डायरिया के मरीजों की संख्या सर्वाधिक हैं।
विज्ञापन

जिले के प्रत्येक आयुर्वेदिक अस्पताल में औसतन 70-80 मरीज रोजाना आते हैं। इनको बुखार, वायरल से निजात दिलाने वाले सीरप मुहैया नहीं हो पा रहे। यहां तैनात चिकित्सक सीरप की जगह अन्य दवाओं को देकर मरीजों को उपचार मुहैया करा रहे हैं। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सीरप अभी शासन स्तर से ही नहीं आए हैं। हम मरीजों का दूसरी दवाओं के जरिये उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सीरप नहीं हैं उपलब्ध
अमृतारिष्ट-- बुखार , जुकाम
वासका सव-- खांसी
कुटर्जारिष्ट -- पेट खराब, डायरिया

दवा की अपेक्षा सीरप जल्दी असर करते हैं, लेकिन चिकित्सालय में वर्तमान सीरप ही नहीं हैं। इस कारण दवा लेकर ही काम चलाना पड़ रहा है।


-एनडी भारद्वाज, मरीज, तरफरा।

आयुर्वेद की दवाएं सबसे बेहतर होती हैं। आयुर्वेद में आने वाले सीरप ज्यादा लाभदायक होते हैं। फिलहाल सीरप नहीं मिल रहे हैं। सिर्फ दवाएं मिल रही हैं।
-दुर्गेश, तीमारदार, कटैलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed