फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Patient gone in serious condition after to get injection, uproar in ESIC Hospital

इंजेक्शन लगने से बिगड़ी मरीज की तबीयत, ईएसआईसी अस्पताल में हंगामा

Mon, 25 Jan 2021 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Patient gone in serious condition after to get injection, uproar in ESIC Hospital
ईएसआईसी अस्पताल के बाहर खड़े मरीज के परिजन।
इंजेक्शन लगने से बिगड़ी मरीज की तबीयत, ईएसआईसी अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही सामने आई है। बुलंदशहर निवासी शुभम सोमवार सुबह बीमार पिता को लेकर ईएसआईसी अस्पताल पहुंचा था। आरोप है कि इमरजेंसी में तीन इंजेक्शन लगने के बाद ही तबीयत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा। इस पर वह कर्मचारियों से इलाज करने को लेकर विलाप करता रहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। इसके बाद में तबीयत अधिक बिगड़ने पर मरीज को दूसरे अस्पताल ले गए। जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। परिजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।
बुलंदशहर स्थित धर्म एंक्लेव निवासी केशव देव शर्मा सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद से उनका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। बेटे शुभम ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे पिता को ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया था। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक उन्हें 3 इंजेक्शन लगाने के बाद चले गए। कुछ देर बाद ही पिता के मुंह से झाग निकलने लगा और स्थिति ज्यादा बिगड़ गई। इस पर उन्होंने चिकित्सक और स्टाफ की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। इसके विरोध में परिजनों ने हंगामा भी किया। इसके बाद पहुंचे स्टाफ ने भी कोई जानकारी नहीं दी। हालत बिगड़ती देख वह पिता को सेक्टर-33 स्थित प्रकाश अस्पताल ले गए। जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। शुभम ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। सरकारी अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण पिता की तबीयत बिगड़ी है। शुभम ने सीएमओ से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

इमरजेंसी में मरीज के उपचार में लापरवाही क्यों बरती गई। इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बलराज भंडार, निदेशक, ईएसआईसी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed