फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Path cleared for construction of 12-meter road in Sector-117

Noida News: सेक्टर-117 में 12 मीटर सड़क निर्माण का रास्ता साफ

Wed, 15 Jul 2026 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Path cleared for construction of 12-meter road in Sector-117
नोएडा। सेक्टर-117 में वर्षों से अधूरे पड़े मार्गों के विकास कार्य का शुभारंभ।
विवादित जमीन का 40% हिस्सा प्राधिकरण ने लिया कब्जे में, करीब दो दर्जन आवंटियों को जल्द मिल सकेगा प्लॉट का कब्जा, शेष 60 फीसदी जमीन का भी जल्द समाधान कराने का आश्वासन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-117 में करीब 50 बीघा से अधिक विवादित जमीन के कारण वर्षों से अधूरी पड़ी 12 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण आखिरकार शुरू हो गया है। नोएडा प्राधिकरण ने लंबे प्रयासों के बाद विवादित भूमि का करीब 40 फीसदी हिस्सा किसान से हैंडओवर ले लिया है। इससे न केवल सड़क निर्माण का रास्ता साफ हुआ है, बल्कि उसी भूमि पर आवंटित करीब दो दर्जन प्लॉटों के लाभार्थियों को भी जल्द कब्जा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने बताया कि सेक्टर-117 का विकास वर्ष 2014 के आसपास शुरू हुआ था। प्राधिकरण ने सेक्टर की करीब 90 फीसदी भूमि का अधिग्रहण कर विकास कार्य पूरे कर दिए थे, लेकिन बीच में स्थित 50 बीघा से अधिक जमीन के मालिकों ने भूमि नहीं सौंपी। इसके चलते सेक्टर के भीतर प्रस्तावित 12 मीटर चौड़ी सड़क 24 मीटर की मुख्य सड़क से नहीं जुड़ सकी और विकास कार्य वर्षों तक अटका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरडब्ल्यूए ने कई बार प्राधिकरण से इस विवाद के समाधान की मांग की। इसके बाद अधिकारियों ने बातचीत के जरिए भूमि के करीब 40 फीसदी हिस्से का कब्जा लेकर सड़क निर्माण शुरू करा दिया है। इससे लंबे समय से इंतजार कर रहे करीब दो दर्जन आवंटियों को भी अपने प्लॉट पर निर्माण शुरू करने का अवसर मिलेगा।
आरडब्ल्यूए के अनुसार, विवादित भूमि का अभी करीब 60 फीसदी हिस्सा शेष है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि किसानों से बातचीत कर जल्द ही शेष भूमि का भी निस्तारण कराया जाएगा, ताकि सेक्टर का विकास कार्य पूरी तरह पूरा हो सके और निवासियों को किसी तरह की असुविधा न हो।
क्या बोले निवासी
खाली प्लॉट होने के कारण यहां अक्सर जहरीले कीट निकलते थे। अब विकास कार्य शुरू होने से यह समस्या खत्म होगी और लोगों को राहत मिलेगी।-रवींद्र खंडेलवाल, निवासी

हम कई वर्षों से इस विवाद के समाधान की मांग कर रहे थे। अब सड़क निर्माण शुरू होने से सेक्टर के विकास को नई गति मिलेगी और आवंटियों को भी उनका अधिकार मिल सकेगा।-कोसिंदर यादव, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए सेक्टर-117
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed