फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Path cleared for an increase of over 50 percent in farmers' compensation.

Noida News: किसानों के मुआवजे में 50 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी का रास्ता साफ

Thu, 03 Sep 2026 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Path cleared for an increase of over 50 percent in farmers' compensation.
- लंबे समय से किसान कर रहे थे मांग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों को भूमि अधिग्रहण के बदले मिलने वाले मुआवजे में 50 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी की उम्मीद जगी है। विधायक पंकज सिंह ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि किसानों की मुआवजा वृद्धि की मांग को लेकर अधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई है। अधिकारियों ने वर्तमान दरों में 50 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी करने पर सहमति जताई है। इसे जल्द लागू किए जाने का भरोसा भी दिया गया है।
विधायक के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश और प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों के तहत मुआवजा वृद्धि की मांग को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में औद्योगिक विकास आयुक्त (आईडीसी) दीपक कुमार और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश के साथ पूर्व में हुई वार्ताओं को आगे बढ़ाते हुए फिर से चर्चा की गई। इसमें किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन


लंबे समय से उठ रही है मांग
नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के किसान लंबे समय से मुआवजा दरों में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण के बाद उन्हें मिलने वाला मुआवजा वर्तमान परिस्थितियों में पर्याप्त नहीं है। विधायक पंकज सिंह ने इस मुद्दे को सरकार और संबंधित अधिकारियों के समक्ष लगातार उठाया है। अब वार्ता में सहमति बनने से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित बढ़ोतरी लागू होने पर किसानों को भूमि के बदले मिलने वाले मुआवजे में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे किसान परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने और उनकी वर्षों पुरानी मांग के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed