{"_id":"68af02e6a898db9231083815","slug":"passport-counter-rise-grnoida-news-c-1-gnd1002-3333346-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शहर में पासपोर्ट बनवाना होगा आसान, तीन काउंटर और 5 गुना आवेदन बढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शहर में पासपोर्ट बनवाना होगा आसान, तीन काउंटर और 5 गुना आवेदन बढ़ेंगे
विज्ञापन
-सेक्टर-19 स्थित हेड पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट सेवा केंद्र को अक्टूबर में मिलेगा विस्तार, अभी सिर्फ प्रतिदिन 45 आवेदन ही होते हैं स्वीकार
-अब आगे दो-तीन काउंटर और बढ़ाकर सेवा केंद्र का होगा विस्तार, फिर 250 पासपोर्ट के आवेदन का एक दिन में किया जाएगा निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-19 स्थित हेड पोस्ट ऑफिस के पासपोर्ट सेवा केंद्र का विस्तार होने जा रहा है। ऐसे में अब पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन और सत्यापन कराना आसान होगा। जल्द ही यहां पर मशीनें व अन्य जरूरी संसाधन बढ़ाकर तीन और काउंटर शुरू किए जाएंगे। ऐसे में कुल पांच काउंटरों से मौजूदा की तुलना में 5 गुना से ज्यादा आवेदन प्रतिदिन स्वीकार किए जा सकेंगे। वर्तमान समय में महज 45 आवेदन स्वीकार कर आवेदनकर्ताओं को सत्यापन के लिए बुलाया जाता था। 15 अक्टूबर से काउंटर बढ़ने पर 250 से अधिक आवेदन स्वीकार किए जा सकेंगे।
चीफ पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि अभी केवल 45 आवेदन ही स्वीकार किए जाते हैं। इससे अपॉइनमेंट स्लॉट सीमित रहते थे और लोगों को कई दिनों दिनों तक इंतजार करना पड़ता था। अतिरिक्त काउंटर शुरू होने के बाद आवेदन की संख्या बढ़ जाएगी और प्रक्रिया तेज होगी। काउंटर बढ़ने से अपॉइंनमेंट लेने में आसानी होगी । लंबा इंतजार और स्लॉट की कमी नहीं रहेगी। यही नहीं, पासपोर्ट प्रोसेसिंग की गति तेज हो जाएगी और लोगों को गाजियाबाद नहीं जाना पड़ेगा।
दरअसल, अभी दो काउंटर थे जहां फिलहाल केवल दिन के 45 अपाॅइनमेंट लिए जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि आगे काउंटर के साथ अन्य जरूरी संसाधन भी बढ़ाए जाएंगे। यहां आने वाले लोगों के सुविधाएं भी बढ़ेंगी। अधिकारियों का कहना है कि अगर सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो 15 अक्टूबर से सेवा केंद्र को विस्तार देकर नई क्षमता के साथ कामकाज शुरू करवाया जाएगा।