फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Passengers reach the station shaking hands ... Railways will bring goods from home

यात्री हाथ हिलाते हुए पहुंचें स्टेशन...घर से सामान लाएगा रेलवे

Fri, 23 Oct 2020 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Passengers reach the station shaking hands ... Railways will bring goods from home
नई दिल्ली। पैलेस ऑन व्हील्स के बाद अब बैग्स ऑन व्हील्स की सुविधा ट्रेन यात्रियों को मिलेगी। यात्रियों को अपना सामान ढोने की आवश्यकता नहीं होगी। स्टेशन पर उतरने के बाद न कुली को ढूंढने की जरूरत होगी और ना ही घर से स्टेशन जाते समय साथ में सामान लेकर स्टेशन पहुंचने की। दरअसल रेलवे एप आधारित बैग्स ऑन व्हील्स सेवा शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

एप के माध्यम से ही यात्री अपने सामान को पहले ही बुक करा देंगे। काफी कम शुल्क पर यात्रियों को सामान की डोर-टू-डोर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग जनों और अकेले यात्रा कर रही महिला यात्रियों के लिए योजना लाभदायक होगी। सामान की सुपुर्दगी रेलगाड़ी के प्रस्थान से पहले सुनिश्चित की जागी ताकि कोच तक सामान लाने और ट्रेन से बाहर ले जाने की परेशानी न हो।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने इसके लिए ठेका जारी किया है। उत्तर व उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि राजस्व को बढ़ाने की दिशा में भी यह बेहतर कदम होगा। गैर किराया राजस्व अर्जन योजना एप आधारित बैग्स ऑन व्हील्स सेवा के ठेका प्रदान किया गया है। रेल यात्रियों के लिए यह अपनी तरह की पहली सेवा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर के स्टेशनों पर मिलेगी यह सेवा
रेलवे की योजना के अनुसार शुरुआत में यह सेवा नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली छावनी, दिल्ली सराय रोहिल्ला, गाजियाबाद, गुड़गांव रेलवे स्टेशनों से रेलयात्रियों को यह सेवा उपलब्ध होगी। यात्रियों के साथ ही रेलवे को भी सालाना 50 लाख रुपये की आमदनी होगी।

मोबाइल पर ही बुक होगा सामान
एंड्रॉयड और आई फोन इस्तेमाल करने वाले यात्री अपने सामान को घर से रेलवे स्टेशन तक लाने और रेलवे स्टेशन से घर तक पहुंचाने के लिए आवेदन करेंगे। यात्री का सामान सुरक्षित तरीके से लेकर रेलयात्री के बुकिंग विवरण के अनुसार उसके कोच में और स्टेशन से घर तक पहुंचाने का कार्य ठेकेदार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed