Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Passengers inconvenienced due to unscheduled bus timings.

Noida News: बसों का समय निर्धारित न होने से यात्री परेशान

Fri, 26 Jun 2026 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Passengers inconvenienced due to unscheduled bus timings.
बसों का समय निर्धारित न होने से यात्री परेशान
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा संवाद। गांव को तहसील मुख्यालय से जोड़ने के लिए चली मुख्यमंत्री जनता सेवा की बसों का कोई समय तय नहीं है। यात्रियों को निजी वाहनों में यात्रा करनी पड़ रही है। हालांकि रोडवेज के अधिकारी इन बसों को यात्री न मिलने की सूचना शासन को भेजते रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इन बसों के संचालन के लिए समय निर्धारत होना चाहिए। अप्रैल में शासन के आदेश पर दादरी, नोएडा और जेवर से मुख्यमंत्री जनता सेवा की एक-एक रोडवेज की बस का संचालन जिला मुख्यालय के लिए शुरू किया गया था। एक बस कलौंदा से जारचा रोड से होते हुए दादरी, सूरजपुर से नोएडा के लिए चलती है। वहीं दूसरी बस का संचालन ग्रेटर नोएडा के फजालपुर से परी चौक से होते हुए सूरजपुर से नोएडा के बीच होता है। तीसरी बस का संचालन जहांगीरपुर से परी चौक से होते हुए नोएडा के लिए होता है। ग्रेटर नोेएडा डिपो की एआरएम समीना अंजूम ने बताया कि ग्रेटर नोएडा डिपो से एक बस का संचालन होता है। उसके दो फेरे होते हैं। मुख्यमंत्री जनता सेवा की बस को कम यात्री मिल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed