फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Passenger's hand severed after falling from a speeding bus

Noida News: तेज रफ्तार बस से गिरकर यात्री का कटा हाथ

Sat, 17 Oct 2026 06:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Passenger's hand severed after falling from a speeding bus
6 दिन बाद केस दर्ज, शारदा अस्पताल में चल रहा है इलाज, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही बस से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी बायीं बाजू कटकर अलग हो गई। घटना के छह दिन बाद पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के रागौल निवासी अनिल कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका भाई सन्तू कुमार वर्मा 10 अक्तूबर को बस से बदरपुर से हमीरपुर स्थित अपने घर जा रहा था। आरोप है कि चालक बस को तेजी से चला रहा था। इसी दौरान सन्तू बस से नीचे गिर गया और बस का पहिया उसके बाएं हाथ तथा बाएं पैर को कुचलता हुआ निकल गया। सन्तू के गिरने के बाद बस का कंडक्टर उसका टिकट और रसीद भी ले गया। हादसे में सन्तू के दो मोबाइल फोन भी गिरकर गुम हो गए। आरोप है कि चालक घायल को तड़पता छोड़कर बस लेकर भाग गया। किसी राहगीर ने घायल को नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी बायीं बाजू काटकर अलग करनी पड़ी। बवहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed