फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Passenger caught from airport for smuggling foreign currency

Noida News: विदेशी मुद्रा की तस्करी मे एयरपोर्ट से यात्री पकड़ा

Sat, 17 Jun 2023 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Passenger caught from airport for smuggling foreign currency
57 लाख रुपये कीमत की संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा दिरहम बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने विदेशी मुद्रा की तस्करी करने वाले यात्री को पकड़ा है। इसके पास से 57 लाख रुपये कीमत की संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा दिरहम बरामद की गई है। सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री से पूछताछ करने के बाद उसे कस्टम विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया है।

सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1:10 बजे टर्मिनल-3 के चेकइन में एक यात्री की संदिग्ध अवस्था में देखा गया। शक होने पर जवानों ने यात्री को हिरासत में लिया। यात्री की पहचान मोहम्मद फैजिल के रूप में हुई। पूछताछ करने पर पता चला कि वह दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पर आया है और उसे इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई-1463 से दुबई की यात्रा करनी है। सीआईएसएफ के जवानों ने उसके बैग की एक्सरे मशीन पर जांच की की गई तो 2,58,500 यूएई दिरहम (57 लाख रुपये) मिले। यात्री से इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा ले जाने के दस्तावेज की मांग की गई, लेकिन यात्री कोई भी वैध दस्तावेज नही दिखा पाया। इसके बाद यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article