फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   partial impact of the band in the district

जिले में बंद का रहा आंशिक असर, नगीना के भादस में जाम

Wed, 09 Dec 2020 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
partial impact of the band in the district
नूंह में भारत बंद के दौरान विधायक आफताब अहमद व विधायक मामन खान के साथ अन्य कार्यकर्ता - फोटो : Mewat
जिले में बंद का रहा आंशिक असर, नगीना के भादस में जाम, पुलिस से धक्का-मुक्की
विज्ञापन

नूंह। मंगलवार को किसानों के समर्थन में आहूत भारत बंद का जिले में आंशिक असर रहा। पुलिस-प्रशासन ने कड़ी चौकसी रखी। जिला हेडक्वार्टर डीएसपी सुधीर तनेजा के अनुसार कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सुबह से ही कांग्रेस के नेता दुकानें बंद कराने और भाजपा के नेता बाजार खुलवाने में लगे रहे। नगीना के भादस में जाम लगाया गया।
नूंह शहर में कांग्रेस विधायक आफताब अहमद, पीपीसी सदस्य महताब अहमद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद रखने की अपील की। जवाब में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, भाजपा नेता पूर्व विधायक जाकिर हुसैन के पुत्र ताहिर हुसैन, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद आर्य व एएसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गंगादान डागर कार्यकर्ताओं के साथ बाजार खुलवाने के लिए अपील करते रहे। बाजार में दोनों प्रमुख दलों के बीच लगी होड़ की दिनभर चर्चा रही।
विज्ञापन

इस दौरान शहर की अनाज मंडी के साथ दिल्ली-अलवर मार्ग की दुकान लगभग बंद रहीं। दोपहर बाद सभी बाजारों में कामकाज सामान्य हो गया। हालांकि इस दौरान जिले के बाजारों में कम लोग पहुंचे। सरकारी कार्यालयों के साथ ही बैंक आदि सुचारु रहे। बाजार में निजी वाहनों की संख्या भी कम रही। मेडिकल स्टोर सुबह से ही खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना में भारत बंद का मेवात विकास सभा ने समर्थन किया था। मंगलवार को युवाओं ने भादस गांव में जाकर सड़क पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस जा पहुंची। इसके बाद किसानों की पुलिस के साथ दिनभर धक्का-मुक्की होती रही। कभी पुलिस किसानों को धकेल देती तो कभी वे जाकर सड़क पर बैठ जाते।
जाम लगाने वालों से निपटने के लिए एसडीएम, तहसीलदार, डीएसपी, एसएचओ के साथ पुलिस के जवान बड़ी संख्या में मौजूद थे। जाम लगाने वालों मे ंमेवात विकास सभा, एसआईओ, जनहित कमेटी शिकरावा सहित कई संगठनों से जुड़े लोग रहे। यहां सिद्दीक अहमद मेव, सलामुद्दीन नोटकी, रमजान चौधरी, दीन मोहम्मद मामलिका, आजाद खान खेड़ी, ताहिर हुसैन शिकरावा, मुबारिक नोटकी, अजीज अख्तर, जफर खान, मुबारिक अटेरना, आसिल जैताका, जसविंदर, आरिफ गोरवाल आदि मौजूद रहे।
आम लोगों को दबा रही सरकार : आफताब
नूंह। शहर के मुख्य बाजार से होते हुए गांधी पार्क पहुंचकर विधायक आफताब अहमद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ गलत बर्ताव कर रही हैं। आम आदमी की आवाज को दबाया जा रहा है, जिसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी। उन्होंने जिले में भारत बंद पूरी तरह सफल रहने का दावा भी किया।

किसानों नहीं कांग्रेस का आंदोलन : नरेंद्र
उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने कहा कि जिले में भारत बंद नाकाम रहा। यह किसानों नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस का आंदोलन था। इसमें वह विफल रही है। देश के लोगों का विश्वास ही है कि भाजपा पंचायत चुनावों से लेकर संसद तक प्रचंड बहुमत से जीत रही है। प्रधानमंत्री विश्व का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed