फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Parking fee will be payable in Sector-18 from today

आज से सेक्टर-18 में देना होगा पार्किंग शुल्क

Fri, 02 Oct 2020 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Parking fee will be payable in Sector-18 from today
सेक्टर-18 बाजार में कार पार्किंग फाइल फोटो
आज से सेक्टर-18 में देना होगा पार्किंग शुल्क
विज्ञापन

नोएडा। कोराना संकट के बीच शहर के सबसे बड़े बाजार सेक्टर-18 में पार्किंग व्यवस्था बहाल होने जा रही है। शुक्रवार से मल्टीलेवल कार पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर पुरानी तय दरों के अनुसार शुल्क वसूला जाएगा। वहीं, शनिवार से बाजार की सड़कों पर वाहन खड़ा करने पर भी जेब ढीली करनी होगी। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए बाजार की सड़कों को व्हीकल फ्री बनाने की योजना को फिलहाल टाल दिया गया है। अनलॉक के बाद से ही सेक्टर-18 की सड़कों पर पार्किंग शुल्क वसूली बंद है। डीएलएफ कंपनी पर पार्किंग व्यवस्था का जिम्मा था, लेकिन कंपनी ने मल्टीलेवल व सरफेस पार्किंग को निर्धारित समय से पहले ही सरेंडर कर दिया है। इस पर प्राधिकरण ने पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी सन वर्ल्ड कंपनी को दी है। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार से कंपनी पुरानी दरों पर पार्किंग शुल्क लेना शुरू कर देगी। दुकानदारों व ग्राहकों की सहूलियत के लिए मल्टीलेवल कार पार्किंग से मेट्रो स्टेशन और बाजार के अलग-अलग ब्लॉक के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, व्यवस्था कब शुरू की जाएगी, प्राधिकरण ने इसका खुलासा नहीं किया है।
11 जगह नो पार्किंग जोन बनाए
पिछली व्यवस्था के तहत सरफेस पार्किंग के लिए कुल 45 स्थान तय थे, लेकिन अब 34 जगहों पर ही सड़कों पर वाहन खडे़ कराकर शुल्क वसूला जा सकेगा। ऐसे 11 स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां जाम लगता है। इन्हें नो पार्किंग जोन बनाया गया है। इनमें हीरा स्वीट के सामने, वाणिज्यकर कार्यालय के सामने, सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन से बाजार का प्रवेश मार्ग, जे ब्लॉक का कुछ हिस्सा, अंडरपास से सावित्री मार्केट की ओर जाने वाली सड़क का कुछ हिस्सा, बाजार के प्रवेश व निकास द्वार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

दरों में संशोधन कर प्रस्ताव भेजा
प्राधिकरण के वर्क सर्किल की तरफ से सेक्टर-18 बाजार की पार्किंग दरों को दोबारा निर्धारित करने का प्रस्ताव सीईओ के समक्ष भेजा गया है। हालांकि, इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। बताया जा रहा है कि मल्टीलेवल कार पार्किंग की दरें कम करने की सिफारिश की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका प्रयोग करें। हालांकि, फिलहाल पुरानी दरें ही लोगों को चुकानी होंगी। चौपहिया वाहन को खड़ा करने पर पहले एक घंटे के लिए 30 रुपये फिर प्रतिघंटा 10 रुपये और दोपहिया खड़ा करने पर पहले एक घंटे के लिए 20 रुपये फिर प्रतिघंटा 10 रुपये के हिसाब से शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed