{"_id":"6a081a795bbfdb488c017156","slug":"parents-staged-a-protest-over-a-40-fee-hike-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: 40 प्रतिशत फीस बढ़ाने पर अभिभावकों का प्रदर्शन, एफीडेविट नहीं देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: 40 प्रतिशत फीस बढ़ाने पर अभिभावकों का प्रदर्शन, एफीडेविट नहीं देने का आरोप
Sat, 16 May 2026 12:49 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 16 May 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
अभिभावकों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित दि विजडम ट्री स्कूल के खिलाफ अभिभावकों ने शनिवार को फीस बढ़ाने को लेकर हंगामा किया। आरोप है कि स्कूल की ओर से एफिडेटिव देने का भरोसा दिया गया था कि बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी स्कूल की होगी। उसके बाद स्कूल ने अब तक एफिडेविट नहीं दिया है। अभिभावकों का आरोप है कि जिला शुल्क नियामक समिति ने 7.23 प्रतिशत तक ही फीस बढ़ाने का निर्देश जारी किया था। उसके बाद भी स्कूल ने 40 प्रतिशत फीस का बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
अभिभावक संघ के प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन के आदेश के बाद भी नियमों को दरकिनार स्कूल की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभिभावक ने पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने जिलाधिकारी व डीआईओएस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने बताया कि आयकर विभाग ने दि विजडम ट्री स्कूल को नोटिस जारी किया था। जिसमें 125 करोड़ रुपये के कीमत वाली इमारत को बेनामी संपत्ति घोषित किया गया। आयकर विभाग की ग्रेटर नोएडा के दि विजडम ट्री स्कूल पर सख्त कार्रवाई के बाद वहां पढ़ने वाले छात्रों के माता-पिता में डर का माहौल था। अभिभावकों ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानाचार्य व प्रबंधक से बात भी की थी। तब पांच अप्रैल 2026 की बैठक में स्कूल प्रबंधन द्वारा लगभग 1700 बच्चों की शिक्षा की सुरक्षा एवं निरंतरता को लेकर लिखित शपथपत्र देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई शपथपत्र साझा नहीं किया गया। अभिभावकों का कहना है कि कई बार संपर्क करने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने उनकी मांगों पर उचित प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं, इस मामले पर प्रधानाचार्य ने कहा कि नियमों के अनुसार ही फीस बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभिभावकों की समस्या का हल कराया जाएगा। जिला शुल्क नियामक समिति की ओर से तय फीस के अलावा किसी भी प्रकार की बढ़ोत्तरी करने पर कार्रवाई की जाएगी।