फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Panic leopard, forest department claims dog attacked

दहशत तेंदुए की, दावा कुत्ते के हमले का

Sun, 17 Jan 2021 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Panic leopard, forest department claims dog attacked
दहशत तेंदुए की, वन विभाग का दावा कुत्ते ने किया हमला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। क्षेत्र के गांव घोड़ी बछेड़ा, जुनपत, ओमीक्रॉन और म्यू सेक्टर के आसपास तेंदुए की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। इसके चलते गांव में रात को ग्रामीण पहरा देने को विवश हैं। इसके बावजूद वन क्षेत्राधिकारी ने फिर दावा किया है कि पागल कुत्ते ने ग्रामीणों पर हमला किया है। ग्रामीणों से बात कर उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया है। तेंदुए के हमले के कोई निशान नहीं हैं। हालांकि, उनका कहना है कि विभाग की टीम गांव में रहकर जांच में जुटी है। वहीं, संबंधित गांवों और क्षेत्रों के नाम से जोड़कर तेंदुए की कुछ पुरानी फोटो और वीडियो भी वायरल किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने इन पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
दादरी के गांव घोड़ी बछेड़ा और जुनपत में अज्ञात जंगली जानवर 10 से अधिक लोगों पर हमला कर चुका है। जुनपत निवासी अधिवक्ता सतेंद्र भाटी ने बताया कि 62 साल के धर्मपाल बुधवार रात मवेशियों को बांधने वाले घेर में परिवार के अन्य लोगों के साथ सो रहे थे, तभी अज्ञात जानवर ने उन पर हमला कर दिया। जानवर ने उनकी पुत्रवधू और भतीजे विनोद को हमला कर दिया। इसके अलावा दूध देने जा रहे ओम और श्याम सिंह पर भी अज्ञात जानवर ने हमला किया। अंधेरा होने के कारण वह देख नहीं पाए कि कौन सा जानवर था, लेकिन उन्होंने तेंदुए की आशंका जताई है। गांव में कुत्ते भी मरे हैं। वहीं, घोड़ी बछेड़ा में हमले के बाद अज्ञात जानवर ने उसी रात में गांव के पास एक भट्ठे पर मजदूर रणवीर, धनेश, सद्दाम और सेक्टर म्यू-2 में रूपेश को घायल किया था। घोड़ी बछेड़ा निवासी विष्णु रावल ने बताया कि जानवर ने बलजीत सिंह रावल को घायल किया और कुछ कुत्तों को भी मार दिया। एक ग्रामीण और सुरक्षाकर्मी ने तेंदुआ दिखने की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने की सावधान रहने की अपील
वन क्षेत्राधिकारी किताब सिंह यादव ने बताया कि अब तक की जांच में तेंदुए की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ ग्रामीणों ने कुत्ते के हमले की जानकारी दी है। उनके पास इसकी वीडियो रिकार्डिंग है। हालांकि, टीम संबंधित क्षेत्र में मौजूद रहकर जांच कर रही है। पुलिस ने कुछ स्थानों पर लाउडस्पीकर से जंगली जानवर से सावधान रहने की घोषणा कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक नहीं पकड़ा गया एनटीपीसी का तेंदुआ
यह पहला मौका नहीं है, जब क्षेत्र में तेंदुए को लेकर दहशत है। लगभग डेढ़ माह पहले एनटीपीसी परिसर में तेंदुए का वीडियो वायरल हुआ था। इस कारण से वहां सुरक्षा बढ़ाई गई थी। यह तेंदुआ न पकड़ा गया और न यहां दोबारा दिखने की जानकारी दी गई। हालांकि, बाद में पड़ोसी जिले गाजियाबाद में तेंदुआ दिखा और वहां भी उसकी दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed