{"_id":"6905f2b9ce66b454c305a342","slug":"panic-due-to-news-of-late-night-firing-and-robbery-na-news-c-5-1-drn1027-824111-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: देर रात फायरिंग और लूट की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: देर रात फायरिंग और लूट की सूचना से हड़कंप
विज्ञापन
देर रात कोतवाली क्षेत्र में गोली चलने और लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन जांच में मामला कुछ और निकला। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
शुक्रवार देर रात एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके बताया कि एक युवक ने उसपर गोली चलाकर उसे भयभीत कर उसके पास मौजूद नकदी छीन ली है। गोली चलने और लूट की सूचना पर हड़कंप मच गया। उपनिरीक्षक प्रियंका कांस्टेबल अरविंद चंदेल और रविंद्र के साथ तत्काल मौके पर पहुंची।
वहां सूचना देने वाले युवक के साथ ही आरोपी युवक भी पुलिस को मिल गया लेकिन दोनों युवकों के बयान में विरोधाभास मिलने पर उन्हें कोतवाली लाया गया। पूछताछ करने पर सूचना देने वाले युवक रजत ने बताया कि वह अपने दोस्त नोविन के साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसपर उसने पुलिस को गोली चलने और लूट की सूचना दे दी। वह नोविन को सबक सिखाना चाहता था। सच सामने आने पर पुलिस ने दोनों युवकों को कड़ी फटकार लगाई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों युवकों का पुलिस एक्ट में चालान कर उन पर दस-दस हजार का जुर्माना लगाया गया है।