फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Panic due to drone sighting, people are keeping watch all night

Noida News: ड्रोन दिखने से दहशत, रातभर रखवाली कर रहे लोग

Sun, 14 Sep 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 14 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Panic due to drone sighting, people are keeping watch all night
पसका/बालपुर। परसपुर और आसपास के कई गांवों में ड्रोन जैसी वस्तु उड़ती दिखने की बात सामने आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग रातभर लाठी-डंडे लेकर रखवाली करते रहे। पुलिस का कहना है कि यह अफवाह है और लोग इससे बचें।
विज्ञापन

परसपुर के चांदपुर दुबे पुरवा निवासी अजय कुमार दुबे ने बताया कि शुक्रवार रात 10:30 बजे सरैया चौबे निवासी उनके भांजे सौरभ मिश्र अपने घर की छत पर लेटे थे। तभी उन्होंने आसमान में ड्रोन जैसी वस्तु उड़ती देखी। अजय ने कहा कि सौरभ ने उसका वीडियो बनाने की भी कोशिश की। अजय ने बताया कि उन्होंने खुद भी अपने गांव दुबे पुरवा के पास उड़ती हुई ऐसी ही वस्तु देखी।
विज्ञापन

बालपुर संवाद के अनुसार, भोका गांव के बदलीपुरवा में भी बीती रात दस बजे आसमान में ड्रोन जैसी वस्तु दिखने की बात कही जा रही है। ग्रामीण जुनेद खान, सुरेश मिश्र, शकील अहमद, शैलेंद्र शुक्ल और अमित श्रीवास्तव का कहना है कि इसकी खबर फैलते ही गांव के कई लोग इकट्ठा होकर लाठी-डंडों के साथ पूरी रात खोजबीन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में फैल रही इस दहशत के बीच पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह केवल अफवाह है। चौकी प्रभारी उत्कर्ष पांडेय ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन वहां ऐसा कुछ नहीं पाया गया। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed