फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Panchtirthi Dham: A decade ago, 30,000-35,000 devotees used to reach there, now only seven to nine thousand

Noida News: पंचतीर्थी धाम ः एक दशक पहले पहुंचते थे 30-35 हजार श्रद्धालु, अब सात से नौ हजार

Tue, 11 Nov 2025 12:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 11 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Panchtirthi Dham: A decade ago, 30,000-35,000 devotees used to reach there, now only seven to nine thousand
बेरी के पेड़ के पास दीपदान करते श्रद्धालु। संवाद
राहुल शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के गांव हरनौल में स्थित पंचतीर्थी धाम पर कपालमोचन के ठीक तीन दिन बाद लगने वाले मेले में हर साल श्रद्धालु कम हो रहे हैं। एक दशक पहले तक 30 से 35 हजार तक श्रद्धालु मेले में पहुंचते थे, वहीं धीरे-धीरे यह संख्या घटकर सात से नौ हजार तक रह गई है। इसका कारण सरकारी स्तर पर इस स्थान व मेले का प्रचार-प्रसार न होना बताया जा रहा है।
ग्राम पंचायत हरनौल में पंचतीर्थी गांव है, जहां यह मेला तीन दिन लगता है। सबसे ज्यादा श्रद्धालु मेले के दूसरे दिन पंचमी पर आते हैं। मान्यता है कि पंचमी पर यहां के सरोवर में स्नान से चर्म रोग व पापों से मुक्ति के साथ अन्य सुख मिलते हैं। इस बार भी रविवार को पंचमी पर मेले में करीब पांच हजार श्रद्धालु पहुंचे। पहले व आखिरी दिन संख्या दो-दो हजार आंकी गई।
विज्ञापन

मेले के तीनों दिन यहां स्थित प्राचीन श्रीराम-कृष्ण मंदिर धाम व पंचमुखी हनुमान मंदिर के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। यहां प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने मन्नतें मांगी। मंदिर के सामने लगे बेरी के पेड़ पर सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं ने परांदा बांध मन्नतें मांगी। दोनों मंदिरों व बेरी के पेड़ के अलावा श्रद्धालुओं ने सामने बने सरोवर पर दीपदान व आचमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को मेले के आखिरी दिन पुराना हमीदा से पहुंची परवीन व रजनी ने बताया कि वह कई वर्षों से पंचतीर्थी के मेले में आ रहे हैं। यहां बेरी के पेड़ पर परांदा बांधने से उनके परिवार में विवाह व संतान सुख जैसी मन्नतें पूरी हुई हैं। पंचतीर्थी धाम कमेटी के प्रधान सुरेंद्र सैनी ने बताया कि मेले में कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए तीन दिन दोपहर से शाम तक भंडारा लगाया गया। साथ ही मेला स्थल पर पेयजल व सफाई के प्रबंध किए गए। संवाद
हरियाणवी सांग, वैरायटी-शो दस साल से बंद
श्रद्धालुओं की संख्या कम होने के साथ मेले से जुड़े किस्से व परंपराएं भी छूट रहे हैं। मेले का आकर्षण रहे हरियाणवी सांग, वैरायटी-शो व मौत का कुआं भी दस साल से बंद हैं। मेले में पहुंचे बुजुर्ग श्रद्धालुओं में सरोज, बिमला, कुलवंत, रजो देवी ने बताया कि 15 साल से यहां के इतिहास व मान्यताएं सुनकर मेले में आ रहे हैं। कपालमोचन आने वाले हरियाणा व पंजाब के विभिन्न जिलों से भी पंचतीर्थी मेले में श्रद्धालु आते थे, पर अब ऐसा नहीं है। इसके साथ सरकारी स्तर पर प्रचार न होने से भी गत दस वर्षों से मेले में श्रद्धालु कम हुए हैं।

ये हैं मान्यताएं
पंचतीर्थी धाम के महंत किशोरी शरण दास जी महाराज ने बताया कि अज्ञातवास के दौरान यहां द्रौपदी सहित पांडव ठहरे थे। यहां बना सरोवर पांडवों का बनाया हुआ है। सरोवर में पांडवों ने अस्त्र-शस्त्र धोये थे। द्रौपदी ने यहां स्थिर बेरी के पेड़ पर धागा मन्नत मांगी थी। बेरी को दुख भंजन कहा गया। मान्यता है कि बेरी पर परांदा बांध मांगी मन्नत पूरी होती है। इसलिए मेले में हजारों श्रद्धालु खासकर युवतियां व महिलाएं पेड़ पर तीनों दिन परांदा बांध विवाह व संतान सुख की मन्नते मांगती हैं। मन्नतें पूरी होने पर मेले में आकर परांदा खोल दिया जाता है। सरोवर में स्नान को लेकर मान्यता है कि पांच रविवार को स्नान करने से चर्म रोग दूर होता है।

बेरी के पेड़ के पास दीपदान करते श्रद्धालु। संवाद

बेरी के पेड़ के पास दीपदान करते श्रद्धालु। संवाद

बेरी के पेड़ के पास दीपदान करते श्रद्धालु। संवाद

बेरी के पेड़ के पास दीपदान करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed