फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   panchayat record a week instruction to complete

पंचायत रिकॉर्ड एक हफ्ते में पूरे करने के दिए निर्देश

Wed, 10 Feb 2021 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
panchayat record a week instruction to complete
प्रशासन द्वारा जारी की गई कॉपी - फोटो : Mewat
पुन्हाना। प्रदेश में पंचायत चुनाव की तिथियां अब तक घोषित नहीं हुई हैं। इसी बीच जिला पंचायत विभाग ने नूंह के सभी सरपंचों को पत्र भेजकर आदेश दिया है कि वे एक सप्ताह के भीतर अपना पूरा रिकॉर्ड तैयार कर लें। साथ ही, इस काम में कोताही न करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

इसके बाद प्रदेश में पंचायत चुनावों जल्द कराए जाने और तब तक इनके संचालन के लिए प्रशासक नियुक्त किए जाने की अटकलों का दौर तेज हो गया है। प्रदेश में पंचायतों का कार्यकाल 24 फरवरी तक पूरा होने जा रहा है। मौजूदा हालात को देखते हुए नहीं लगता कि इससे पहले चुनाव कराए जा सकते हैं। चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के लिए भी काफी समय लगता है। ऐसे में कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सभी पंचायतों का नियंत्रण नौकरशाही के हाथ में भी दिया जा सकता है। नए जनप्रतिनिधियों को चुनाव के बाद ये सौंपे जा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर ने बताया कि नूंह के सभी 317 ग्राम सरपंचों से कहा गया है कि अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले अपने कार्यों का पूरा रिकॉर्ड तैयार कर लें। ग्राम पंचायतों में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं, उनकी एमबी, मस्टररोल आदि तमाम रिकॉर्ड एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लेने के आदेश दिए गए हैं। उनका कहना है कि सरपंचों से कभी भी चार्ज लिया जा सकता है। इसलिए रिकॉर्ड तैयार होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही करने वाले सरपंचों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। उनका कहना है कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों की मार्फत सभी सरपंचों को इस बारे में आदेश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed