फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Palwal's son Vicky was also present on the ship missing in the Toute cyclone

ताऊते चक्रवात में लापता जहाज पर मौजूद था पलवल का बेटा विक्की भी

Wed, 26 May 2021 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Palwal's son Vicky was also present on the ship missing in the Toute cyclone
पलवल। ताऊते चक्रवात में 16 मई को डग ग्लोरी जहाज महाराष्ट्र के तट से लापता हो गया। इस जल पोत पर सवार 11 कर्मचारियों में पलवल के गांव अल्लीका का विक्की भी लापता है। अभी तक विक्की सहित उसके साथ मौजूद अन्य 11 लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है। जिससे विक्की की पत्नी व माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। विक्की के घर पर उसके परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा लगा है। गांव के लोग ही नहीं, बल्कि उसके रिश्तेदार व आसपास के गांवों के लोग भी विक्की की खैर-खबर लेने के लिए अल्लीका गांव में पहुंच रहे हैं। परिजनों व क्षेत्र के लोगों ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि महाराष्ट्र सरकार से बात कर जहाज को खोजें और उनके पुत्र को सकुशल वापस लाने में सहयोग करें। विक्की के परिजनों ने प्रधानमंत्री को भी पत्र भेजकर अपने पुत्र को सकुशल लाने की मांग की है।
विज्ञापन

12वीं की पढ़ाई करने के अल्लीका गांव निवासी भूपलाल का 30 वर्षीय पुत्र विक्की महाराष्ट्र में तीन साल से जल पोत पर नौकरी कर रहा था। जहाज पर विक्की एंकर हैंडलिंग (जहाज को पानी में रोकने के लिए कांटे और रस्से डालने का काम करता था)। 14 मई को विक्की अपने 11 साथियों के साथ जहाज पर था। जहाज श्रीलंका से चलकर मुंबई पोर्ट पर पहुंचना था। 16 मई को ताऊते में आए तूफान में अरब सागर में जहाज फंस गया तथा लापता हो गया। विक्की व उसके अन्य सभी 11 साथी भी लापता हो गए। जब से आज तक जहाज तथा उस पर सवार किसी का भी कोई सुराग नहीं लगा है। जब से जहाज तूफान में लापता हुआ है, तब से सरकार द्वारा उसकी तलाश कराई जा रही है, लेकिन आज नौ दिन बीतने के बाद भी जहाज का कोई पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

------
चक्रवात से पहले विक्की की हुई थी अपनी पत्नी से बात
जहाज के साथ ताऊते चक्रवात में लापता हुए विक्की की पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते-रोते पूजा बेहोश भी हो जाती है तथा बार-बार यही गुहार लगा रही है कि उसके पति को कोई खोजकर ले आओ। रोते हुए पूजा बताती है कि 16 मई को आखिरी बार उसकी विक्की से रात आठ बजे बात हुई थी। फोन पर बाते करते हुए विक्की ने उसे बताया था कि वह मुंबई पोर्ट पहुंचने वाले हैं तथा जहाज को रस्सी डालकर रोकने के बाद उससे बात करेगा। उसके बाद से विक्की का कोई उसके पास नहीं है। वह लगातार अपने पति विक्की को फोन करती रही, लेकिन फोन बंद मिला। तीन दिन बाद कंपनी की तरफ से उन्हें सूचना मिली है कि कंपनी का जहाज पानी में डूब चुका है और और उस पर सवार विक्की व अन्य सभी लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गैलरी शिपिंग मैनेजमेंट कंपनी में काम करता है विक्की
बताया गया कि अल्लीका गांव का विक्की गैलरी शिपिंग मैनेजमेंट नामक कंपनी में काम कर रहा था। वर्ष 2020 में ही उसने इस कंपनी को ज्वाइन किया था। जब से जहाज लापता हुआ है, तब से विक्की के परिजन 9 दिनों से लगातार कंपनी अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। सिर्फ उन्हें यह बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने कहा कि अभी तक भी विक्की का कोई पता नहीं लग पाया है हाल में ही समुंदर में कुछ शव मिले हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे शव किसके हैं।

-----
पिता का रो रोकर बुरा हाल
विक्की के पिता भूपलाल का भी बुरा हाल है। रोते हुए भूपलाल बताते हैं कि विक्की की खेजबीन कराने के लिए वे तथा उनका पूरा परिवार कंपनी अधिकारियों के संपर्क में है। साथ ही हरियाणा सरकार व प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की गई है कि उनके पुत्र विक्की व उसके साथ अन्य 11 को खोजें। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में जिला प्रशासन से भी गुहार लगाई है कि उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाने में मदद करें। भूपलाल बताते हैं कि विक्की की पत्नी ही नहीं उसका तीन साल का बेटा भी बार-बार अपने पिता को पुकार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed