फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pakistani woman crossed LoC for PUBG partner

अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ : संशोधित ...पबजी पार्टनर के लिए एलओसी पार कर आई पाकिस्तानी सीमा

Sun, 02 Jul 2023 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Pakistani woman crossed LoC for PUBG partner
पबजी पार्टनर के लिए एलओसी पार कर आई पाकिस्तानी महिला
विज्ञापन


- एक माह पहले चार बच्चों संग नेपाल के रास्ते अवैध रूप से आकर रबूपुरा पहुंची, युवक संग रहना शुरू किया



- युवक से शादी करने करने के प्रयास में जुटी थी, पुलिस के तलाशने के बाद बच्चों और युवक संग हुई फरार

जेपी शर्मा



ग्रेटर नोएडा। पबजी गेम पार्टनर संग जिंदगी बिताने के लिए विदेशी महिला सीमा (27) चार बच्चों संग दो देशों की बाॅर्डर पारकर रबूपुरा कस्बे में पहुंच गई। पाकिस्तान की निवासी सीमा बिना किसी वैध दस्तावेज के नेपाल के रास्ते लगभग एक माह पहले भारत आई थी। वह रबूपुरा निवासी सचिन के साथ शुक्रवार रात तक साथ रही। बताया जा रहा है कि सीमा सचिन से शादीकर भारतीय नागरिकता हासिल करना चाहती थी। इसी बीच पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। तलाश शुरू होने की भनक लगते ही शनिवार सुबह महिला चारों बच्चों और सचिन संग टैक्सी में सवार होकर जेवर की ओर फरार हो गई। पुलिस टैक्सी चालक और आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की तलाश में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है या फिर पबजी पर दोस्ती के बहाने साजिश तो नहीं रची जा रही थी।

एक वकील ने बताया कि रबूपुरा के आंबेडकर नगर निवासी सचिन (22) की कुछ माह पहले पबजी गेम खेलने के दौरान पाकिस्तान की सीमा से पहचान हो हुई थी। गेम खेलने के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया। कुछ ही दिनों में दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। सीमा ने खुद को कराची निवासी बताया। उसके चार बच्चे हैं। फोन पर बात और वीडियो कॉलिंग के जरिये दोनों में खासी निकटता हो गई। दोनों ने साथ रहने का निर्णय ले लिया। इसके बाद सीमा ने किसी तरह नेपाल का वीजा बनवाया और फिर नेपाल सीमा से भारत में दाखिल हो गई। इसके बाद वह रबूपुरा के युवक के साथ है। युवक और महिला विवाह करने के प्रयास में जुटे हैं। इस संबंध में वह कानूनी जानकारों से सलाह ले रहे थे। इसी बीच गौतमबुद्ध नगर पुलिस के पास पाकिस्तानी महिला के आने की सूचना मिल गई। शुक्रवार रात से पुलिस की टीम मामले की तह तक जाने के लिए महिला और युवक की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन






जासूसी का संदेह होने पर दी गई पुलिस को सूचना



महिला और युवक शादी करने के लिए कानूनी सलाह ले रहे थे। सलाह देने वालों को महिला के जासूस होने का संदेह हुआ। दरअसल, महिला ने जानकारी दी थी कि उसका भाई पाकिस्तानी सेना में तैनात है। उसका पति भी उससे दूर रहता है। जबकि जिन चार बच्चों को अपने साथ लेकर आई है। उनकी उम्र तीन से आठ वर्ष तक है। इसके अलावा युवक ने बताया कि वह जल्द से जल्द विवाह की औपचारिकता पूरी इसलिए कराना चाहता है, क्योंकि सीमा उससे कई दिन से बार-बार दिल्ली घूमने की जिद कर रही है। इस तरह की बातों से उस पर जासूस होने का शक हुआ। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन






नेपाल का है एक्सपायर वीजा, सुरक्षा पर उठे सवाल

महिला के पास पाकिस्तान का पासपोर्ट और नेपाल का वीजा है। बताया गया कि वीजा एक्सपायर हो चुका है। महिला के पास भारत में रहने के लिए वैध प्रमाण पत्र नहीं है। ऐसे में एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर में विदेशियों के अवैध रूप से रहने के कारण सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बार मामला पाकिस्तान से जुड़ा होने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। लेकिन महिला के अवैध रूप से कई दिन से रहने के बावजूद पुलिस और एलआईयू को इसकी भनक नहीं लगी थी।





पाकिस्तान से आई महिला के रबूपुरा क्षेत्र में आने की जानकारी मिली है। पुलिस टीम महिला की तलाश में जुटी है। महिला से पूछताछ और उसके कागजात की जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - लक्ष्मी सिंह, पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर


सूचना मिलते ही टीम महिला की तलाश में जुट गईं थीं। रात को सीमा जिस घर में रह रही थी, उसके संबंध में ठोस जानकारी नहीं मिली थी। रात को जांच पड़ताल नहीं की जा सकी। जल्द महिला का पता लगाकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - आनंद कुलकर्णी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed