फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pakistaani women arrested for violation of visa rules

वीजा नियमों के उल्लंघन पर पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2020 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Pakistaani women arrested for violation of visa rules
वीजा नियमों के उल्लंघन पर पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला परिवार और कुछ लोगों के साथ दिल्ली से मिनी बस से नोएडा सेक्टर-137 स्थित बडे़ पार्क में पिकनिक मनाने आ रही थी। महामाया फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान कार्रवाई की गई।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार को लॉकडाउन की वजह से पुलिस दिल्ली से आने वाले लोगों को जांच के बाद ही नोएडा में प्रवेश दे रही थी। एक मिनी बस में दिल्ली से कुछ महिलाएं परिवार समेत नोएडा आ रही थीं। महामाया फ्लाईओवर के पास सुबह करीब 10 बजे सेक्टर-20 कोतवाल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उनकी जांच की गई। इसमें चूना भट्टी अंबाजी बिला रोड कराची पाकिस्तान निवासी नौशीन नाज का वीजा लंबी अवधि का तो था, लेकिन उसने दिल्ली से बाहर जाने से पहले अनुमति नहीं ली थी। जबकि, नियमानुसार दिल्ली से बाहर जाने के लिए संबंधित अधिकारी से अनुमति लेना जरूरी है। नियम के उल्लंघन पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, अन्य लोगों को वापस भेज दिया गया। एडीसीपी ने बताया कि साल 2005 में महिला ने दिल्ली निवासी मोहम्मद जावेद के साथ शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही वह परिवार के साथ अजमेरी गेट दिल्ली 6 में रहती है। शनिवार को वह दिल्ली से नोएडा के सेक्टर-137 में रहने वाले रिश्तेदारों से मिलने व पिकनिक मनाने के लिए परिवार के साथ आ रही थी। सेक्टर-20 कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed